1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने दी Samsung, Xiaomi को चुनौती, आधी से भी कम कीमत में लॉन्च किया Ultra स्मार्टफोन

Realme ने दी Samsung, Xiaomi को चुनौती, आधी से भी कम कीमत में लॉन्च किया Ultra स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 19, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 02:31 pm IST

Realme ने दी Samsung, Xiaomi को टक्कर देते हुए अपना पहला Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है और इसकी कीमत सैमसंग और शाओमी के अल्ट्रा फोन के मुकाबले आधी से भी कम है।

Realme P3 Ultra- India TV Hindi
रियलमी P3 अल्ट्रा Image Source : FILE

Realme ने अपना पहला Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ-साथ कंपनी ने इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल Realme P3 5G को भी भारतीय बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने पिछले दिनों ही कंफर्म कर दी थी। वहीं, अल्ट्रा मॉडल की कीमत का खुलासा आज किया गया है। रियलमी के ये दोनों फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स के साथ आते हैं।

Realme P3 Ultra की कीमत

Realme P3 Ultra को भारत में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। रियलमी के इस फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 29,999 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- नेप्च्यून ब्लू और ओरियन रेड में आता है। फोन के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग दी गई है। रियलमी का यह अल्ट्रा स्मार्टफोन Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड के अल्ट्रा स्मार्टफोन के मुकाबले आधी से भी कम कीमत में आता है।

इस मिड बजट स्मार्टफोन की सेल 25 मार्च के दिन के 12 बजे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart और रिटेल स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इसकी प्री-बुकिंग 2 बजे दिन से शुरू हो गई है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। 

Realme P3 5G की कीमत

Realme P3 5G को कंपनी ने 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है। इस फोन की पहली अर्ली बर्ड सेल आज 19 मार्च को शाम 6 बजे से 10 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसकी पहली सेल 26 मार्च को दिन के 12 बजे शुरू होगी। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह रियलमी का यह फोन 14,999 रुपये में मिलेगा।

Realme P3 Ultra, Realme P3 के फीचर्स

रियलमी के अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Realme P3 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका डिस्प्ले 1,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।

Realme P3 Ultra में MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड मॉडल Qualcomm Snapdragon 6 Gen प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आते हैं। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 45W और अल्ट्रा मॉडल में 80W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

रियलमी के ये दोनों फोन डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। अल्ट्रा वेरिएंट में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं। रियलमी के ये दोनों फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें - Realme ने पेश किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डुबोकर भी कर सकते हैं यूज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक