1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 8a की कीमत में भारी कटौती, लॉन्च के तुंरत बाद घट गए दाम

Google Pixel 8a की कीमत में भारी कटौती, लॉन्च के तुंरत बाद घट गए दाम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 09, 2024 06:17 pm IST,  Updated : May 09, 2024 06:17 pm IST

Google Pixel 8a price cut: गूगल के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च होते ही कम हो गई है। इस फोन की खरीद पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह 64MP कैमरा समेत कई जबरदस्त AI फीचर्स के साथ आता है।

Google Pixel 8a price cut- India TV Hindi
Google Pixel 8a price cut Image Source : FILE

Google Pixel 8a को हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 14 मई की सुबह 6:30 बजे से इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही कीमत में भारी कटौती की है। 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए गूगल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 40 हजार रुपये से कम में बेचा जा रहा है। गूगल का यह फोन Pixel 8 सीरीज का सबसे सस्ता फोन है, जिसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत में भारी कटौती

Google Pixel 8a को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में मिलेगा। गूगल के इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन- Obsidian, Bay, Porcelain और Aloe में घर ला सकते हैं। गूगल अपने इस नए-नवेले फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है। इस तरह इस फोन को कुल मिलाकर 13,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 8a price cut
Image Source : FLIPKARTGoogle Pixel 8a price cut

Google Pixel 8a के फीचर्स

गूगल के इस फोन में 6.1 इंच का सुपर Actua डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में OLED पैनल लगा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass मिलता है। फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन 188 ग्राम है।

गूगल के इस फोन में Tensor G3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी कोर प्रोसेसर इंटिग्रेट किया गया है। Pixel 8 सीरीज के अन्य दोनों फोन की तरह ही इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें AI इमेज एडिटर (मैजिक एडिटर), ऑडियो मैजिक इरेजर, बेस्ट टेक, सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

Pixel 8a में 8GB LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में लेटेस्ट Android 14 मिलता है और यह NFC, Bluetooth, Wi-Fi जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने फोन की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स रिवील नहीं की है।

Google Pixel 8a के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 64MP का मेन कैमरा मिलेगा जिसके साथ 13MP का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल के इस फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक