1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 9 सीरीज के डिजाइन का हुआ खुलासा, कंपनी करने जा रही है बड़ा अपडेट

Google Pixel 9 सीरीज के डिजाइन का हुआ खुलासा, कंपनी करने जा रही है बड़ा अपडेट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 27, 2024 11:38 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 11:38 pm IST

अगर आपको गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पसंद है और आप नई पिक्सल सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल की अपकमिंग पिक्सल सीरीज Google Pixel 9 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी इस बार पिक्सल 9 सीरीज में एक XL मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

google pixel 9, google pixel 9 renders, google pixel 9 renders leaked- India TV Hindi
गूगल इस साल सितंबर अक्टूबर महीने में नई पिक्सल सीरीज को बाजार में पेश कर सकता है। Image Source : फाइल फोटो

गूगल ने पिछले साल अक्टूबर महीने में Google Pixel 8 Series को लॉन्च किया था। अब कंपनी के अपकमिंग सीरीज Google Pixel 9 की चर्चा भी होने लगी है। अगर आपको गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन पसंद हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल पिक्सल 9 सीरीज को लेकर इस साल की शुरुआत से ही लीक्स आ रहे हैं। अब नई पिक्सल सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में यह पता चला है कि इस बार कंपनी नया XL मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। 

आपको बता दें कि जनवरी में Pixel 9 सीरीज को लेकर जो लीक्स सामने आई थी उसमें यह पता चला था कि कंपनी इस साल Google Pixel 9 और Google Pixel 9 Pro को लॉन्च कर सकती है। लेकिन, अब ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सीरीज में Pixel 9 Pro के  साथ Pixel 9 Pro XL भी लॉन्च किया जा सकता है। 

लॉन्च से पहले डिजाइन और लुक का हुआ खुलासा

Google Pixel 9 सीरीज के नए मॉडल के साथ लेटेस्ट लीक में इसका डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि Pixel 9 सीरीज का एक 5K रेंडर वाला 360 डिग्री वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से फोन के लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है। फोटो देख कर ऐसा लगता है कि पिक्सल की अपकमिंग सीरीज पहले लॉन्च हुई सीरीज की तुलना में थोड़ा कॉम्पैक्ट हो सकती है। 

Pixel 9 सीरीज के कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन भी सामने आ चुका है। लीक्स की मानें तो Pixel 9 Pro में यूजर्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जबकि वहीं Pixel 9 में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ दोनों ही मॉडल में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ कैमरा मिल सकता है। दोनों ही मॉडल पर पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन राइट साइड में होंगे। 

यह भी पढ़ें- WhatsApp पर कभी भी ना सेंड करें इस तरह के मैसेज, जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक