1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर मंडरा रहा है बड़ा संकट, स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स

करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर मंडरा रहा है बड़ा संकट, स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 08, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 04:56 pm IST

अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर कई सारे ऐसे ऐप्स की पहचान की गई है जो कि यूजर्स के लिए बड़े ही खतरनाक हैं। इन ऐप्स से आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।

Android Apps, Android, google warning, photo editing apps, meta, facebook, google apps warning- India TV Hindi
किसी भी ऐप को इंस्टाल करने से पहले उसकी डिटेल जानकारी मालूम कर लेना चाहिए। Image Source : फाइल फोटो

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल स्मार्टफोन यूजर्स के ऊपर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। लाखो-करोड़ों करोड़ों मोबाइल यूजर्स को इस समय फिशिंग अटैक का बड़ा खतरा है। अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपके फोन में मौजूद आपका पर्सनल डेटा और प्राइवेसी दोनों खतरे में पड़ सकती है। अगर आप अपने फोन से फिशिंग अटैक से सेफ रखना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐप्स को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। 

दरअसल हाल में  Cyble Research and Intelligence Labs (CRIL) की तरफ से हुई एक रिसर्च में गूगल प्ले स्टोर में मौजूद 20 ऐसी ऐप्स के बारे में जानकारी मिली है जो यूजर्स के लिए बेहद खतरनाक हैं। ये मलीशियस क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट ऐप्स हैं जो यूजर्स की सेंसिटिव वॉलेट रिकवरी इन्फॉर्मेशन को चुरा रहे हैं। 

वॉलेट्स की जानकारी हो सकती है चोरी

जानकारी के मुताबिक जिन ऐप्स की पहचान की गई है वे सभी एक्टिव फिशिंग स्कैम का हिस्सा हैं। इनकी मदद से DeFi वॉयलेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को स्कैम का निशाना बनाया जा रहा है। इस लिस्ट में SushiSwap, PancakeSwap, Hyperliquid और Raydium जैसे ऐप्स शामिल हैं। इन ऐप्स को जैसे ही कोई यूजर इंस्टाल करता है तो ये उससे 12 वर्ड का रिकवरी फ्रेज फिल करने के लिए कहते हैं। बता दें कि क्रिप्टो वॉलेट्स एक्सेस के लिए ये फ्रेज जरूरी होते हैं। अगर किसी साइबर क्रिमिनल्स के हाथ ये फ्रेज लग जाए तो इससे वॉलेट पूरी तरह से खतरे में पड़ सकता है। 

तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स

बता जा रहा है कि इन खतरनाक ऐप्स को साइबर क्रिमिनल्स और हैकर्स गेमिंग ऐप्स और वीडियो टूल्स के डेवलपर अकाउंट के जरिए फैला रहे हैं। क्रिमिनल्स इसके लिए ऐप के प्राइवेसी पॉलिसी के अंदर URL को छुपा देते हैं और जैसे ही कोई व्यक्ति ऐप इंस्टाल करता है तो क्रिमिनल्स को उसके अकाउंट की डिटेल मिल जाती है। यूजर्स के डाटा को चुराने वाले जिन ऐप्स की पहचान की गई है उनमें  Suiet Wallet, BullX Crypto, SushiSwap, Raydium, Hyperliquid, OpenOcean Exchange, Pancake Swap, Meteora Exchange और Harvest Finance blog समेत कई सारे ऐप्स शामिल हैं। ये ऐप्स कितने खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाल होते ही ये स्मार्टफोन के इंटरफेस को भी कॉपी कर लेते हैं। अगर आपके फोन में इनमें से कोई ऐप इंस्टाल है तो तुरंत डिलीट कर दें। 

यह भी पढ़ें- 24GB रैम के साथ आ रहा है यह स्टाइलिश स्मार्टफोन, स्क्रीन के अंदर होगा फ्रंट कैमरा, चुटकियों में होंगे हैवी टास्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक