दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने मार्च के महीने में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V30 5G को लॉन्च किया था। Vivo V30 5G एक अट्रैक्टिव और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाला स्मार्टफोन है। अगर आप हाल ही में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vivo V30 5G के दाम में बड़ी गिरावट आ चुकी है ऐसे में आप इसे बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
Vivo V30 5G में आपको क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलता है जिससे आप इस फोन से मल्टी टास्किंग के साथ साथ गेमिंग जैसे हैवी काम भी कर सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा स्मार्ट कूलिंग सिस्टम दिया है। अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन में हैवी डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। अगर आप अभी Vivo V30 5G को खरीदते हैं तो अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। आइए आपको डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं।
आपको बता दें कि Vivo V30 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अमेजन पर 38,999 रुपये पर लिस्टेड है। इस फोन पर अमेजन ने ग्राहकों के लिए बड़ा प्राइस कट किया है। अमेजन इस फोन पर ग्राहकों को 25 प्रतिशत की तगड़ी छूट दे रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को सिर्फ 29,190 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

फ्लैट डिस्काउंट के साथ आपको Vivo V30 5G की खरीदारी पर आपको तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। अमेजन ग्राहकों को इस फोन पर 26,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कराते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन के वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें- ChatGPT के बाद अब OpenAI ला रहा है सर्च इंजन, SearchGPT से गूगल को मिलेगी कड़ी टक्कर
संपादक की पसंद