1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. ChatGPT के बाद अब OpenAI ला रहा है सर्च इंजन, SearchGPT से गूगल को मिलेगी कड़ी टक्कर

ChatGPT के बाद अब OpenAI ला रहा है सर्च इंजन, SearchGPT से गूगल को मिलेगी कड़ी टक्कर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 26, 2024 08:26 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 08:26 pm IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनआई ने ChatGPT लाकर एआई की दुनिया में तहलका मचा दिया था। इसके बाद अलग-अलग टेक कंपनियों के बीच में चैटबॉट पेश करने की होड़ मच गई थी। अब OpenAI अपना खुद का सर्च इंजन लाने की तैयारी कर रहा है। इससे टेक जायंट गूगल को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

OpenAI, Google, SearchGPT, OpenAI, SearchGPT, Google, google search engine, new search engine- India TV Hindi
ओपनएआई ला रहा है अपना खुद का सर्च इंजन। Image Source : फाइल फोटो

टेक्नोलॉजी एक ऐसी दुनिया है जिसमें तेजी से बदलाव होते हैं। पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से विस्तार हुआ है। टेक कंपनियां तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना रही हैं। Open AI ने जब से ChatGPT को पेश किया है तब से एआई का जमकर क्रेज बढ़ गया है। अब OpenAI गूगल को सीधी टक्कर देने को मोड में है। 

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई, और मेटा जैसे कुछ बड़ी टेक कंपनियां के बीच में अक्सर आगे निकलने की होड़ मची रहती है। अब ओपन एआई गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को सीधे टक्कर देने के लिए अपना खुद का सर्च इंजन ला रहा है। OpenAI का यह सर्च इंजन AI पावर्ड सर्च इंजन होगा।

Open AI  का पॉवरफुल सर्च इंचन 

ChatGPT लाकर एआई की दुनिया में तहलका मचाने वाली Open AI अब एक पॉवरफुल सर्च इंजन पर काम कर रहा है। इस सर्च इंजन का नाम SearchGPT है। कंपनी की तरफ से यह ऐलान किया गया है कि SearchGPT में सर्च और उसके रिजल्ट को बेहतर बनाने और सोर्सेज का हवाला देने के लिए बिजनेस पॉर्टनर्स से इंफॉर्मेशन शामिल की जाएगी। OpenAI के इस सर्च इंजन का मकसद AI की ताकत को वेब की जानकारी से कनेक्कट करना है। कंपनी का कहना है कि SearchGPT यूजर्स को अधिक तेजी के साथ जानकारी हासिल कराएगा। 

यूजर्स को मिलेंगे तेजी से मिलेंगे जवाब

आपको बता दें कि OpenAI अभी SearchGPT की टेस्टिंग कर रहा है। अभी यह डेवलमेंट फेज में है। इसलिए अभी इसे कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। कंपनी SearchGPT को ChatGPT के साथ इंटीग्रेट कर सकती है। कंपनी का कहना है कि मौजूदा समय में मौजूद सर्च इंजन में यूजर्स को कई बार अपने सवालों का सही जवाब पाने के लिए बार-बार कोशिश करनी पड़ती है। हम इस प्रॉसेस को आसान बनाना चाहते हैं। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि SearchGPT यूजर्स को तेजी के साथ सीधे जवाब देगा। 

यह भी पढ़ें- Poco ने भारत के लिए लॉन्च किया सुपरहीरो वाला स्पेशल फोन, इस दिन से कर सकेंगे खरीदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक