1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गुरुग्राम में Hisense का पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च, 116 इंच के RGB TV ने खींचा ध्यान

गुरुग्राम में Hisense का पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च, 116 इंच के RGB TV ने खींचा ध्यान

 Written By: Vineet Kumar Singh
 Published : Aug 19, 2026 04:55 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 04:55 pm IST

Hisense ने गुरुग्राम में भारत का पहला अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया है। यहां 116-इंच RGB TV, 100-इंच Mini LED TV, Frame TV, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, Laser TV, प्रोजेक्टर और AC की प्रीमियम रेंज प्रदर्शित की गई है।

Hisense Experience Center, Hisense 116 Inch RGB TV- India TV Hindi
हाइसेंस का पहला अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर गुरुग्राम में लॉन्च हुआ है। Image Source : REPORTER INPUT

गुरुग्राम: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्लोबल ब्रांड्स की मौजूदगी भारत में लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में ग्लोबल टेक ब्रांड हाइसेंस (Hisense) ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपना पहला अत्याधुनिक और भव्य एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया है। इस सेंटर में कंपनी के प्रीमियम और ग्लोबल फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स को एक ही जगह पर प्रदर्शित किया गया है। यह एक्सपीरियंस सेंटर मीडिया, ग्राहकों और चैनल पार्टनर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने से पहले उनकी टेक्नोलॉजी, डिजाइन और फीचर्स को करीब से समझने और अनुभव करने का मौका देना है।

116 इंच का RGB TV ने खींचा सबका ध्यान

एक्सपीरियंस सेंटर में Hisense के कई ग्लोबल फ्लैगशिप टेलीविजन मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें 116 इंच का RGB TV और 100 इंच का Mini LED TV खास आकर्षण हैं। कंपनी के मुताबिक, इन प्रीमियम टीवी को ग्लोबल स्तर पर कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। बड़े स्क्रीन साइज और आधुनिक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के जरिए कंपनी ग्राहकों को घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव देने पर जोर दे रही है। इसके अलावा आधुनिक घरों के इंटीरियर को ध्यान में रखते हुए Frame TV, Deco TV और Follow Me TV जैसे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी सेंटर में प्रदर्शित किए गए हैं।

वॉशिंग मशीन से लेकर एसी तक पूरी रेंज

Hisense ने इस सेंटर में अपनी प्रीमियम और फ्लैगशिप रेंज की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन भी प्रदर्शित की है। इसके अलावा कंपनी के टॉप लोड, सेमी-ऑटोमैटिक और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मॉडल भी भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। सेंटर में रेफ्रिजरेटर की पूरी रेंज भी प्रदर्शित की गई है, जिसमें साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा यहां Laser TV, Laser Projector और Small Domestic Appliances भी मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक, Hisense लेजर टीवी के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। एयर कंडीशनर सेगमेंट में भी कंपनी ने रूम AC के साथ-साथ कमर्शियल AC और पूरी VRF सॉल्यूशन रेंज को सेंटर में प्रदर्शित किया है।

'भारत में पहली बार खोला ऐसा एक्सपीरियंस सेंटर'

एक्सपीरियंस सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर Hisense के CEO पंकज राणा ने कहा कि यह भारत में कंपनी का पहला एक्सपीरियंस सेंटर है, जहां उसके ग्लोबल फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स को एक साथ प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा,

'आज हमने भारत में Hisense का पहला एक्सपीरियंस सेंटर गुरुग्राम में खोला है। इसमें हमारे ग्लोबल फ्लैगशिप टीवी प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें कई ग्लोबल अवॉर्ड मिल चुके हैं। इनमें 116 इंच का RGB TV और 100 इंच का Mini LED TV शामिल है। सेंटर में Mini LED और RGB टीवी के साथ Frame TV, Deco TV और Follow Me TV जैसे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा प्रीमियम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, Laser TV और Laser Projector की रेंज भी यहां मौजूद है। यह एक्सपीरियंस सेंटर मीडिया, ग्राहकों और चैनल पार्टनर्स के लिए उपलब्ध रहेगा।'

पंकज राणा के मुताबिक, कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट्स को CES और IFA जैसे प्रतिष्ठित ग्लोबल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। उन्होंने इसे कंपनी का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस जोन बताया।

दिवाली में पूरे देश के ग्राहकों तक पहुंचेगी कंपनी

पंकज राणा ने कहा कि आने वाली दिवाली के दौरान कंपनी पूरे भारत में ग्राहकों को अपनी टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट रेंज के बारे में जानकारी देगी। उन्होंने कहा,

'दिवाली के समय हम पूरे भारत में ग्राहकों को बताएंगे कि हमारे पास कौन-कौन सी टेक्नोलॉजी है। हमारे पास RGB टेक्नोलॉजी है, Mini LED है और वॉशिंग मशीन की पूरी रेंज है, जिसमें Top Load, Semi-Automatic और Front Load मॉडल शामिल हैं।'

राणा ने आगे बताया कि एयर कंडीशनर सेगमेंट में भी कंपनी के पास अलग-अलग क्षमता और जरूरत के हिसाब से पूरी रेंज मौजूद है। कंपनी आने वाले समय में इस पूरी प्रोडक्ट लाइनअप की जानकारी भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

ग्राहकों को एक ही जगह मिलेगा पूरा प्रोडक्ट अनुभव

गुरुग्राम में खोला गया यह सेंटर Hisense की भारत में विस्तार की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। यहां ग्राहक टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, प्रोजेक्टर और एयर कंडीशनर समेत कंपनी के कई प्रोडक्ट्स को एक ही जगह पर देख और समझ सकेंगे। फेस्टिव सीजन से पहले इस सेंटर की शुरुआत से कंपनी को प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है। वहीं ग्राहकों के लिए भी यह सेंटर नई टेक्नोलॉजी और अलग-अलग प्रोडक्ट्स को करीब से जानने का नया प्लेटफॉर्म बनेगा। (रिपोर्ट: गोहित कौशिक)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक