1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HMD Vibe 2 5G की सेल, सस्ते में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें ऑफर

HMD Vibe 2 5G की सेल, सस्ते में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 03, 2026 10:56 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 10:56 am IST

HMD Vibe 2 5G को आज यानी 3 जून से भारत में खरीदा जा सकेगा। कंपनी अपने इस 6000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की खरीद पर दमदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

HMD Vibe 2 5G Sale- India TV Hindi
एचएमडी वाइब 2 5जी की सेल Image Source : HMD GLOBAL

HMD के हाल में लॉन्च हुए बजट 5G स्मार्टफोन Vibe 2 5G की सेल आज यानी 3 जून 2026 से शुरू हो रही है। HMD Global का यह फोन पिछले महीने की आखिर में लॉन्च हुआ था। यह पिछले साल आए HMD Vibe 5G का अपग्रेड है, जिसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी इस बजट फ्रेंडली फोन की पहली सेल में यूजर्स को दमदार ऑफर दे रही है। इस फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

पहली सेल

HMD Vibe 2 5G की पहली सेल 3 जून को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हो रही है। इस फोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 13,999 रुपये में आता है।

मिलने वाला ऑफर

HMD Vibe 2 को भारत में कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। पहली सेल में मिलने वाले ऑफर की बात करें तो कंपनी इसकी खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस फोन को 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा।

HMD Vibe 2 के फीचर्स

इस बजट फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। कंपनी ने इसमें Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर यूज किया है। यह सस्ता फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी आदि में यह खराब नहीं होगा। फोन के बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।

HMD Vibe 2 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 18W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16

HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें चार्जिंग के लिए 18W चार्जर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, फोन WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - 16 जून को लॉन्च होगा Redmi का 7560mAh बैटरी वाला Turbo फोन, Redmi 17 की भी होगी एंट्री?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक