1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HMD मार्च में करेगा बड़ा धमाका, इस दिन लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, सामने आया टीजर

HMD मार्च में करेगा बड़ा धमाका, इस दिन लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, सामने आया टीजर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 01, 2025 06:15 am IST,  Updated : Mar 01, 2025 06:15 am IST

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी HMD मार्च के महीने में बड़ा धमाका करने वाली है। MWC 2025 इवेंट के दौरान HMD अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन्स के साथ ही कंपनी कुछ दूसरे गैजेट्स को भी पेश कर सकती है।

HMD, HMD Smartphones, HMD SMartphones Launch, Tech news- India TV Hindi
HMD जल्द लॉन्च करेगा एक नया स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

MWC 2025 के लिए अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। यह इवेंट 3 मार्च से शुरू होने जा रहा है। स्मार्टफोन लवर्स के लिए यह इवेंट कई बड़े सरप्राइज और नए लॉन्च लेकर आने वाला है। नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली HMD भी MWC 2025 में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस को लेकर टीजर भी जारी कर दिया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

आपको बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट से पहले HMD ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X से एक वीडियो पोस्ट किया है। कंपनी ने टीजर वीडियो के साथ ही अपने अपकमिंग इवेंट की डेट का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बताया कि वह MWC 2025 के दौरान 2 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने जा रही है। टीजर वीडियो में कंपनी ने बार्सिलोना लोगो के साथ HMD Fusion जैसे फोन की झलक दिखाई है। 

HMD की तरफ से X पर जारी किए गए टीजर वीडियो से इस बात का भी खुलासा हो गया है कि कंपनी MWC इवेंट के दौरान एक नहीं बल्कि दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्मार्टफोन्स के साथ-साथ कुछ दूसरे प्रोडक्ट भी लॉन्च किए जा सकते हैं। MWC 2025 में HMD Amped Buds और इन-ईयर ईयरबड्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें प्रेस टू रिलीज मैकेनिज्म और साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

HMD ने लॉन्च किया  Aura² स्मार्टफोन

आपको बता दें कि HMD की तरफ से हाल ही में  Aura² स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच का IPS HD+ LCD पैनल मिलता है। अगर आप एक सस्ता और टिकाऊ स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कंपनी ने 4GB की रैम और 256GB की स्टोरेज उपलब्ध कराई है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का आटोफोकस कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

यह भी पढ़ें- BSNL ने 365 दिन तक रिचार्ज की टेंशन कर दी खत्म, सस्ते प्लान में डेली मिलेगा 2GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक