Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 Pro जैसा लुक, 10800mAh की बैटरी, लॉन्च हो गया तगड़ा फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान

iPhone 17 Pro जैसा लुक, 10800mAh की बैटरी, लॉन्च हो गया तगड़ा फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jan 06, 2026 07:08 am IST, Updated : Jan 06, 2026 07:11 am IST

Honor ने 10800mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन लॉन्च किया है। चीनी कंपनी का यह फोन देखने में iPhone 17 Pro की तरह लगता है। फोन में कंपनी ने कई तगड़े फीचर्स भी दिए हैं।

Honor Power 2- India TV Hindi
Image Source : HONOR CHINA ऑनर पावर 2

iPhone 17 Pro जैसे लुक और भगवे कलर वाला एक और तगड़ा फोन लॉन्च होगया है। यह फोन 10,800mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। चीनी कंपनी ने इस फोन को अपने घरेलू बाजार में पेश किया है। पिछले कुछ समय से कई चीनी ब्रांड बड़ी बैटरी वाले फोन पर फोकस कर रही है। Honor का यह फोन भी ऐसी ही बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आता है।

Honor Power 2 के फीचर्स

  • डिस्प्ले - 6.79 इंच, AMOLED, 120Hz
  • प्रोसेसर - MediaTek Dimensity 8500 Elite
  • स्टोरेज - 12GB RAM, 256GB/512GB
  • बैटरी - 10,800mAh, 80W USB Type C सुपरचार्ज
  • कैमरा - 50MP (OIS) + 16MP, 16MP फ्रंट
  • कनेक्टिविटी - WiFi 6, Bluetooth 6, NFC, IR ब्लास्टर
  • ऑपरेटिंग सिस्टम - Android 16, Magic OS

Honor ने अपने इस फोन Power 2 को भगवे कलर के अलावा ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन में पेश किया है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.79 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में आई केयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 3840Hz PWM डिमिंग से लैस है। कंपनी ने इस फोन में तगड़े हार्डवेयर दिए हैं और यह एल्युमिनोसिलिकेट कवर से लैस है।

Honor Power 2
Image Source : HONOR CHINAऑनर पावर 2

Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक  की स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। इस तगड़े फोन में कपनी ने नया डुअल वेपर कूलिंग चेंबर यूज किया है, जिसका एरिया 40,000mm2 है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन OIS और 16MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

ऑनर के इस तगड़े फोन का मुख्य फोकस 10,800mAh की तगड़ी बैटरी है, जिसमें कंपनी ने इन-हाउस लेक बैटरी टेक्नोलॉजी यूज किया है। इसके साथ 80W वायर्ड और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi6, Bluetooth 6, NFC, IR जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन डुअल फ्रिक्वेंसी GPS और NavIC से लैस है।

कितनी है कीमत?

ऑनर का यह फोन सनराइज ऑरेंज (भगवा), मिडनाइट ब्लैक और स्नोफील्ड व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2699 (लगभग 34,856 रुपये) और टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 2999 (लगभग 38,730 रुपये) है।

  • 12GB RAM + 256GB - CNY 2699 (लगभग 34,856 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB - CNY 2999 (लगभग 38,730 रुपये)

यह भी पढ़ें - 

CES 2026: सैमसंग के 'Frame' को LG ने 'Gallery' से दिया जवाब, पेश किया अल्ट्रा-थिन वॉलपेपर OLED टीवी

कौड़ियों के भाव मिल रहा iPhone की तरह दिखने वाला फोन, फ्लिपकार्ट पर औंधे मुंह गिरी कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement