1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10000mAh बैटरी के साथ आएगा Honor का अगला फ्लैगशिप फोन, सामने आए फीचर्स

10000mAh बैटरी के साथ आएगा Honor का अगला फ्लैगशिप फोन, सामने आए फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 19, 2026 12:15 pm IST,  Updated : May 19, 2026 12:15 pm IST

चीनी कंपनियां लगातार बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में Honor भी जल्द 10,000mAh की दमदार बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली है। इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Honor 10000mAh battery phone- India TV Hindi
ऑनर का 10000mAh बैटरी वाला फोन Image Source : HONOR

Honor जल्द ही मार्केट में 10,000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी है। चीनी ब्रांड इससे पहले भी कई बड़ी बैटरी के साथ कई फोन लॉन्च कर चुका है। पिछले साल की आखिर में कंपनी ने Honor Win सीरीज को 10,000mAh बैटरी के साथ उतारा था। कंपनी इस साल अक्टूबर में अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑनर की यह स्मार्टफोन सीरीज Magic 9 Series और Win 2 Series के साथ लॉन्च की जाएगी।

10,000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि अपकमिंग सीरीज में कंपनी ऐसे फीचर्स देने वाली है, जो अब तक किसी ब्रांड के फ्लैगशिप फोन में नहीं मिलते हैं। Win 2 सीरीज में भी कई फ्लैगशिप फीचर्स दिए जाएंगे। यह सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ आ सकती है, जो 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होने वाला क्वालकॉम का पहला चिपसेट होगा। इसके अलावा फोन में 10,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी।

इसके अलावा कंपनी की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज में इन-बिल्ट कूलिंग फैन मिल सकता है। ऑनर का यह फोन अन्य चीनी ब्रांड्स जैसे कि OnePlus, Redmi और iQOO के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को कम्पीट करेगा। इस सीरीज के अलावा कंपनी जल्द ही घरेलू मार्केट में एक और दमदार फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन Honor Power 2 को टीज करना शुरू कर दिया है।

Honor Power 2 के संभावित फीचर्स

Honor Power 2 के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.79 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही, फोन में 12GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज मिल सकता है। इस फोन में 10,800mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो फोन के बैक में 50MP का मेन और 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - इंस्टा का नया फीचर आपको भी समझ नहीं आ रहा? तो कोई बात नहीं, यहां आसानी से समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक