1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. इंस्टा का नया फीचर आपको भी समझ नहीं आ रहा? तो कोई बात नहीं, यहां आसानी से समझें

इंस्टा का नया फीचर आपको भी समझ नहीं आ रहा? तो कोई बात नहीं, यहां आसानी से समझें

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 19, 2026 11:19 am IST,  Updated : May 19, 2026 11:19 am IST

Instagram ने हाल ही में रियल टाइम प्राइवेट फोटो शेयरिंग के लिए Instants फीचर रोल आउट किया है। इंस्टाग्राम का यह फीचर पूरी तरह से प्राइवेट है और केवल क्लोज फ्रेंड्स और फ्रेंड्स के साथ ही फोटो शेयर करने का ऑप्शन देता है।

Instagram Instants- India TV Hindi
इंस्टाग्राम इंस्टैंट्स Image Source : INSTAGRAM BLOG

Insatrgam ने हाल ही में Snapchat जैसा Instants फीचर रोल आउट किया है। इंस्टाग्राम का यह फीचर खास तौर पर क्लोज फ्रेंड्स और फ्रेंड्स के साथ रियल टाइम पिक्चर शेयर करने के लिए है। इस फीचर को प्राइवेट स्टोरी भी कहा जा सकता है यानी इसमें आप वो पिक्चर शेयर कर सकते हैं, जिसे आप इंस्टैंट क्लिक करते हैं। कई यूजर्स को इंस्टाग्राम का यह फीचर मिलने लगा है। अगर, आपको भी इंस्टाग्राम में यह नया फीचर मिलने लगा है और आप इसे यूज करना चाहते हैं तो ये बहुत आसान है।

क्या है Instants?

यह एक प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर है, जो केवल आपके फ्रेंड्स और क्लोज फ्रेंड्स को विजिबल है। यह एक प्राइवेट फीचर है, जिसमें शेयर की गई फोटो को कोई स्क्रीनशॉट नहीं ले सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके केवल आप फोन के कैमरे से क्लिक की गई रियल-टाइम फोटो ही भेज सकते हैं।

इससे ली गई तस्वीर को आप एडिट भी नहीं कर सकते हैं और न कोई फिल्टर लगा सकते हैं। साथ ही, आप फोन की गैलरी से भी कोई फोटो यूज नहीं कर सकते हैं। इंस्टा स्टोरी की तरह ही इंस्टैंट पर शेयर की गई फोटो 24 घंटे के बाद डिलीट हो जाती है। यही नहीं, आपके फ्रेंड्स भी इस फोटो को केवल एक बार ही देख सकते हैं।

कैसे करें यूज?

  • इस फीचर को यूज करने के लिए Instagram ऐप ओपन करें।
  • होम पेज पर इनबॉक्स वाले ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां साइड में स्टैक वाला आइकन दिखाई देगा, जिस पर टैप करें।
  • फिर फोन के कैमरे से फोटो क्लिक करें।
  • इसके बाद चाहें तो कैप्शन यूज कर सकते हैं।
  • फिर फ्रेंड्स या क्लोज फ्रेंड्स को चुनें।
  • इसके बाद सेंड बटन पर टैप कर दें।
  • रिसीवर इस इंस्टैंट्स को एक बार ही देख सकते हैं और यह 24 घंटे के बाद गायब हो जाएगा।

Instagram Instants
Image Source : INSTAGRAM BLOGइंस्टाग्राम इंस्टैंट्स कैसे करेगा काम

किसी के द्वारा भेजे गए Instants को कैसे देखें?

  • इसके लिए इंस्टाग्राम ऐप ओपन करने के बाद इनबॉक्स में जाएं।
  • यहां आपको नीचे दाहिनी तरफ फोटो स्टैक दिखाई देगा।
  • इस पर टैप करें और आप किसी के द्वारा शेयर किए गए इंस्टैंट को एक बार देख पाएंगे।
  • इस पर अगर आपको रिएक्ट करना है तो इमोजी या रिप्लाई बटन पर टैप करके क्विक मैसेज भेजें।
  • इसके बाद यह फोटो आपके फीड से गायब हो जाएगा।

कैसे मिलेगा फीचर?

अगर, आपको अभी तक इंस्टाग्राम में यह फीचर नहीं मिला है तो गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर में जाकर Instagram ऐप को लेटेस्ट अपडेट के साथ अपडेट कर दें। इसके बाद ऐप ओपन करके ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने पर इंस्टाग्राम का यह फीचर दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें - महंगाई का डबल डोज! तेल-गैस के बाद स्मार्टफोन भी हुआ महंगा, Realme, OnePlus, Poco, Lava ने 7000 रुपये तक बढ़ाए दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक