1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Free सर्विस देने वाले WhatsApp से आखिर कंपनी की कैसे होती है कमाई, यहां जानें

Free सर्विस देने वाले WhatsApp से आखिर कंपनी की कैसे होती है कमाई, यहां जानें

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 05, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 06:00 am IST

WhatsApp इस समय दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। वॉट्सऐप में कॉलिंग, चैटिंग जैसी सभी सुविधाएं पूरी तरह से फ्री हैं। ऐसे में कई बार मन में यह सवाल आता है कि फ्री सर्विस देने वाले इस ऐप की आखिर कमाई कैसे होती है?

WhatsApp, How WhatsApp makes money, WhatsApp revenue model, is WhatsApp free- India TV Hindi
वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp आज के समय में दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं। अपनों से दूर लोगों के साथ कनेक्ट रहने का यह प्रमुख साधन बन चुका है। सिर्फ चैटिंग ही नहीं बल्कि वॉइस और वीडियो कॉलिंग के लिए भी जमकर इसका इस्तेमाल होता है। किसी को कॉल करना हो, मैसेज भेजना हो, डॉक्यूमेंट भेजना हो लगभग सभी काम प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से फ्री हैं ऐसे में कई बार यह सवाल भी उठता है कि आखिर WHatsApp की कमाई कैसे होती है? 

अगर आप भी इस जानना की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वॉट्सऐप जब करोड़ों लोगों को फ्री सर्विस दे रहा है तो उसकी कमाई कैसे होती है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। दरअसल वॉट्सऐप की कमाई का जरिया थोड़ा अलग है। बता दें कि आम यूजर्स के लिए यह ऐप तो पूरी तरह से फ्री है लेकिन वहीं बिजनेस और कंपनियों से इसकी जमकर कमाई होती है।

WhatsApp की ऐसे होती है कमाई

आपको बता दें कि वॉट्सऐप की तरफ से छोटे-बड़े कारोबारियों के लिए एक अलग तरह की सर्विस लॉन्च की गई है जो कि WhatsApp Business API है। इस सर्विस के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को से सीधे वॉट्सऐप पर बात कर सकती हैं। बता दें कि इस API सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को प्रति मैसेज के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है। इसका सीधा यही मतलब है कि जितने ज्यादा मैसेज होंगे WhatsApp की कमाई उतनी ही ज्यादा होगी। 

आपको बता दें कि वॉट्सऐप सीधे तो अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन नहीं दिखाता लेकिन अपने दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए कमाई कर लेता है। जैसे फेसबुक पर अगर कोई विज्ञापन दिखाई देता है और यूजर उस पर क्लिक करता है तो वह सीधे WHatsApp पर उस ब्रैंड से बात कर सकता है और इसका सीधा फायदा मेटा को मिलता है।

यह भी पढ़ें- TRAI ने जारी किया अलर्ट, मोबाइल टावर से कमाई करने का मिल रहा ऑफर तो हो जाएं सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक