1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गर्मी ने बढ़ा दिया है बिजली का बिल, इन तरीकों से फटाफट मिलेगी राहत

गर्मी ने बढ़ा दिया है बिजली का बिल, इन तरीकों से फटाफट मिलेगी राहत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 09, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 04:47 pm IST

गर्मी के दिनों में बिजली का बिल काफी तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप भी बिजली का बिल बढ़ने से परेशान हैं तो अब आपकी समस्या खत्म होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप बिजली बिल के बोझ को बेहद आसानी से कम कर सकते हैं।

Electricity bill, saving tips, How to save electricity, ELECTRICITY SAVING TIPS, HOW TO SAVE POWER- India TV Hindi
आप आसानी से बिजली के बढ़े हुए बिल को कम कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

गर्मी के मौसम का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां एक साथ लेकर आता है। तापमान बढ़ने के साथ बिजली का बिल (How to reduce electricity bill) भी तेज रफ्तार से बढ़ने लगता है। जैसे-जैसे फ्रिज, एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे का इस्तेमाल बढ़ता है वैसे ही बिजली के बिल का बोझ भी कई गुना बढ़ जाता है। अगर बढ़ते बिजली के बिल ने आपका बजट बिगाड़ दिया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बेहद आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

गर्मी के मौसम में कई तरह के बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग काफी बढ़ जाता है जिसकी वजह से ज्यादा बिल आना सामान्य बात है। इसमें सबसे ज्यादा बिल एयर कंडीशनर, कूलर जैसे उपकरण बढ़ाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप बिजली का बिल कई गुना तक कम (How to save electricity) कर सकते हैं। 

बिजली का बिल कम करने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

AC को ठीक से यूज करें

कई बार लोग एसी का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से बिजली का बिल कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप एसी को 24 डिग्री से लेकर 26 डिग्री के बीच में चलाते हैं तो इससे बिजली का बिल काफी कम आएगा। इसके साथ ही बिल को कम करने के लिए समय समय पर फिल्टर की सफाई करते रहे जिससे कंप्रेसर पर जोर नहीं पड़ेगा। 

AC के साथ सीलिंग फैन इस्तेमाल करें

कई लोग एसी को घंटो तक चलाते हैं जिससे बिजली का बिल काफी तेजी से बढ़ता है। अगर आप अपने रूम को जल्दी ठंडा करना चाहते हैं तो एसी के साथ स्लो स्पीड में सीलिंग फैन को जरूर चलाएं। फैन एसी की ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करेगी। इससे रूम जल्दी ठंडा हो जाएगा और आपको देर तक एसी नहीं चलानी पड़ेगी। 

सोल एनर्जी का इस्तेमाल करें

फरवरी-मार्च से लेकर करीब सितंबर अक्टूबर तक कड़ाके की धूप पड़ती है। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में सोलर पैनल लगवाते हैं तो इससे बिजली का बिल काफी कम हो आएगा। सोलर पैनल आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा लेकिन बता दें कि यह वन टाइम इनवेस्टमेंट है। अगर आप इसे एक बार लगवा लेते हैं तो फिर कई सालों तक आपको बिजली बिल की टेंशन नहीं होगी। 

रेफ्रिजरेटर को ठीक से इस्तेमाल करें

गर्मी के मौसम में फ्रिज का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। ठंडे पानी से लेकर खाना को खराब होने से बचाने तक के लिए दिनभर इसका उपयोग होता है। फ्रिज को गलत तरीके से इस्तेमाल करने की वजह से भी बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है। अगर आप बार बार फ्रिज का दरवाजा ओपन करते हैं तो कंप्रेसर को अधिक काम करना पड़ता है जिससे बिजली की खपत अधिक होती है। इसलिए अगर आप बिजली का बिल कम करना चाहते हैं तो प्रिज को बार बार न खोलें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक