Realme 16 5G: Realme 16 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। रियलमी ने सोमवार को अपकमिंग 5G फोन का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया। टीजर में रियलमी 16 5जी के डिजाइन और अवेलिबिलिटी की जानकारी दी गई है। यह हैंडसेट जनवरी में चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में मीडियाटेक डाईमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट और 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। ग्लोबल एडिशन में 7000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसकी बिल्ड रेटिंग IP66 + IP68 + IP69 + IP69K है।
भारत में लॉन्च से पहले Realme 16 5G के डिजाइन का टीजर जारी
चीनी टेक ब्रांड रियलमी ने घोषणा की है कि रियलमी 16 5जी जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च की सटीक तारीख अभी सीक्रेट रखी गई है लेकिन रियलमी ने कन्फर्म किया है कि यह बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल होगा। ब्रांड की तरफ से शेयर किए गए टीजर में फोन का डिजाइन और कैमरा सैंपल दिखाए गए हैं।
भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन होगा रियलमी 16 5जी
फ्लिपकार्ट और रियलमी दोनों ने रियलमी 16 5जी के लॉन्च को टीज करने के लिए अपनी वेबसाइटों पर डेडीकेटेड माइक्रोसाइट पब्लिश की हैं। इसे भारत का पहला 'सेल्फी मिरर फोन' बताया जा रहा है क्योंकि इस हैंडसेट में रियर कैमरा मॉड्यूल में एक सेल्फी मिरर इंटीग्रेटेड है जो यूजर्स को अपने शॉट्स का रियल टाइम प्रीव्यू करने की सुविधा देता है। टीजर में इसे हल्के वजन का बताया गया है और इसका डिजाइन iPhone Air से मोटिवेट लगता है। हैंडसेट को सफेद रंग में दिखाया गया है जिसमें एक हॉरिजेंटल कैमरा बार है और बैक पैनल पर ग्लास कवरिंग है। ये तो गूगल पिक्सेल 10 सीरीज के डिजाइन से मिलती जुलती है।
Realme 16 5G की कीमत पर जानकारी
Realme 16 5G की कीमत वियतनाम में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 11,490,000 वियतनाम डॉन्ग (लगभग 40,000 रुपये) पर है। 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,490,000 वियतनाम डॉन्ग (लगभग 44,000 रुपये) है। यह ग्लोबल बाजारों में ब्लैक क्लाउड और व्हाइट स्वान कलर ऑप्शन्स में आया है।
कैमरा और बैटरी डिटेल्स
फोन में डुअल कैमरा यूनिट देखने को मिलेगी जिसमें 50-मेगपिक्सेल का वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सेल मोनोक्रोम कैमरा भी मिल पाएगा। रियलमी 16 5जी में 50-मेगपिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलेगा और इसमें 7000mAh बैटरी मिल रही है जिसमें 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है।
ये भी पढ़ें
iPhone 18 Pro के प्राइस और कैमरा डिटेल्स पर बड़ी जानकारी, AirPods Max 2 पर भी हुआ खुलासा