iPhone 18 Pro Details: iPhone 18 Pro को लेकर लंबे समय से जानकारी सामने आ रही हैं और इनके प्राइसिंग, फीचर्स को लेकर अलग-अलग टाइम पर अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। अब ये खबर आ रही है कि iPhone 18 Pro की कीमत में पहले के मुकाबले कुछ बदलाव देखा जा सकता है। ये बदलाव मुख्य रूप से इसलिए सामने आएगा क्योंकि मैमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और कमी के कारण आईफोन 18 प्रो के प्रोडक्शन पर असर देखा जाएगा। वैसे तो एप्पल का सप्लाई चेन पर बहुत बढ़िया नियंत्रण है लेकिन फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि प्रोडक्शन लागत के बढ़ने के कारण आईफोन के अगले फोन की कीमतों पर असर देखा जा सकता है।
iPhone 18 Pro के कैमरा पर बड़ी जानकारी
iPhone 18 Pro के कैमरा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि इसके प्राइमरी कैमरा में एक एडजस्टेबल अपर्चर लेंस वाला कैमरा दिया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स को फोटो लेते समय की कंडीशन के मुताबिक लाइट को फाइन ट्यून करने का ऑप्शन मिलेगा। ये भी कहा जा रहा है कि इस आईफोन में टैलीफोटो कैमरा के जरिए लो-लाइट परफॉर्मेंस में सुधार देखा जाएगा।
सिक्योरिटी अपडेट को लेकर ये है खबर
iPhone 18 Pro के आने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसके सॉफ्टवेयर अपडेट्स को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही है। iOS, macOS, और iPadOS के लिए एप्पल की क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट को लाने की योजना है और इसके जरिए कंपनी का प्लान है कि गंभीर समस्याओं को तुरंत दूर कर लिया जाए। इस काम में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और कस्टमर्स को तब तक इंतजार नहीं करना होगा जब तक एप्पल का अगला सॉफ्टवेयर अपडेट ना आ जाए।
AirPods Max 2 को लेकर भी सामने आईं डिटेल्स
नए AirPods Max 2 को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें इस बार ऐसे फीचर्स होंगे जो क्रिएटर्स और डेली यूज करने वाले यूजर्स के लिए खास होंगे। ये हेडफोन्स स्टूडियो में हाई-क्वालिटी ऑडियो को रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे और इसके अलावा रिमोट कैमरा कंट्रोल फीचर्स से लैस होंगे। इसके साथ ही इसमें पहले के मुकाबले बेहतर नॉइस कैंसिलेशन फीचर्स होंगे और ये H2 चिप से ड्रिवन होंगे।
ये भी पढ़ें