Samsung Galaxy S26 Series Airdrop Facility: सैमसंग की गैलेक्सी S26 सीरीज में एयरड्रॉप फैसिलिटी को शुरू कर दिया गया है और इसके चालू होने के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज के फोन और एप्पल डिवाइसेज के बीच फाइल शेयरिंग करने के लिए अतिरिक्त ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। सैमसंग ने अपने गैलेक्सी S26 सीरीज में ये सुविधा फिलहाल कोरिया वर्जन में चालू की है और जल्दी ही ग्लोबली ये फैसिलिटी चालू हो जाएगी। एंड्रॉइड के फाइल शेयरिंग फीचर क्विक शेयर और एप्पल के एयरड्रॉप के बीच कंपेटिबिलिटी सपोर्ट वाला ये फीचर आने से सैमसंग और एप्पल के यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलने वाला है। कोरियाई बाजारों से शुरू होकर ये सुविधा और रीजन में भी जल्द चालू होने वाली है जिसमें यूरोप, हॉन्गकॉन्ग, जापान, लैटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, दक्षिणपूर्व एशिया और ताइवान के बाजारों के नाम शामिल हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 वालों को अब थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी
गैलेक्सी एस 26 डिवाइसेज को डायरेक्ट एप्पल के आईफोन से फाइल शेयरिंग के लिए अब थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी और इस नए कदम के जरिए ये काम आसान हो जाएगा। सोमवार को कंपनी ने इसका ऐलान किया है और आज से गैलक्सी एस26 सीरीज के फोन में ये फैसिलिटी चालू हो गई है। सैमसंग के मैनेजमेंट की ओर से ये जानकारी दी गई है कि अन्य बाजारों में भी इस फीचर को जल्द लागू किया जाने वाला है।
अन्य कॉम्पीटीटर से आगे निकलने का सैमसंग का धांसू प्लान
AirDrop को एप्पल के ईकोसिस्टम में यूज किए जाने वाले सबसे बड़े फीचर्स में एक माना जाता है और इसके जरिए आईफोन, आईपैड और Macs डिवाइसेज के बीच फाइल शेयरिंग की जाती है। अपने गैलेक्सी एस26 सीरीज में ये फीचर देने के बाद सैमसंग इस बात को तय करना चाहती है कि उसके यूजर्स गैलेक्सी फोन होने पर भी एप्पल डिवाइसेज के साथ आराम से फाइल शेयरिंग कर सकेंगे और उन्हें किसी तीसरे माध्यम पर निर्भर नहीं होना पडे़गा। बाजार रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सुविधा मिलने के बाद फोन खरीदने के लिए लोगों के फैसले पर भी असर पड़ेगा और जो सैमसंग की कॉम्पीटीटर कंपनियां हैं, उनकी तरफ खरीदारों का रुझान कम होगा।
सैमसंग का स्मार्ट स्विच टूल भी आता है काम
इस एयरड्रॉप फैसिलिटी के अलावा सैमसंग अपने स्मार्ट स्विच टूल को भी हाईलाइट कर रही है जिसकी मदद से एप्पल आईफोन से गैलेक्सी डिवाइसेज में फोटो, ऐप्स और अन्य डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। कंपनी की योजना है कि आगे चलकर गैलेक्सी एस 26 लाइनअप के अलावा भी सैमसंग की पुरानी डिवाइसेज तक ये फीचर पहुंचाया जाएगा जिसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे कि One UI 9 का सहारा लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें