1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत कंज्यूमर टेक्नोलॉजी का अगला ग्लोबल मंच बनने के लिए तैयार, नथिंग के को-फाउंडर ने जताया भरोसा

भारत कंज्यूमर टेक्नोलॉजी का अगला ग्लोबल मंच बनने के लिए तैयार, नथिंग के को-फाउंडर ने जताया भरोसा

 Published : Mar 09, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 07:11 pm IST

नथिंग के को-फाउंडर और भारतीय यूनिट के प्रेसिडेंट अकिस इवांगेलिडिस ने कहा है कि भारत उपभोक्ता प्रौद्योगिकी मामले में अगला वैश्विक मंच बनने जा रहा है।

Nothing Co-founder Akis Evangelidis- India TV Hindi
नथिंग के को-फाउंडर अकिस इवांगेलिडिस Image Source : PTI

Nothing India: स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी नथिंग के को-फाउंडर और भारतीय यूनिट के प्रेसिडेंट अकिस इवांगेलिडिस ने कहा है कि बढ़ते मैन्यूफैक्चरिंग बेस और मजबूत सप्लाई चेन के दम पर भारत कंज्यूमर टेक्नोलॉजी के अगले ग्लोबल मंच के रूप में मजबूती से उभर रहा है। कंज्यूमर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की 'यूनिकॉर्न' (एक अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी) और लंदन मुख्यालय वाली इस कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में देश के अपने पहले 'फ्लैगशिप स्टोर' का उद्घाटन किया है। कंपनी का कहना है कि वह भारत में अत्यधिक तीव्र वृद्धि की राह पर अग्रसर है। 

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार- अकिस इवांगेलिडिस

इवांगेलिडिस ने हाल ही में 'पीटीआई-भाषा' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "यह यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन साथ ही बेहद फायदेमंद और रोमांचक भी रही है। भारत एक रणनीतिक बाजार है और हमारे उद्योग में वैश्विक स्तर पर भारत से काफी कुछ हो रहा है। हम निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को इसमें सबसे आगे देख रहे हैं।" भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। सरकारी प्रोत्साहनों के तहत स्थानीय विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला में विस्तार के कारण वैश्विक ब्रांड अब तेजी से भारत में अपने उपकरणों का उत्पादन कर रहे हैं। 

अगला बड़ा अवसर भारत में है -अकिस इवांगेलिडिस

इवांगेलिडिस ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत ने खुद को एक मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर के रूप में स्थापित करने के लिए जो ठोस कार्य किया है और अब जिस तरह से सप्लाई चेन और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, उससे उनका यह विश्वास और भी गहरा होता है कि उपभोक्ता प्रौद्योगिकी मामले में यह "अगला वैश्विक मंच" बनने जा रहा है। उन्होंने भारत के लिए राजस्व के अलग आंकड़ों का खुलासा नहीं किया, लेकिन बताया कि कंपनी ने पिछले दो वर्षों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अगला बड़ा अवसर यहीं (भारत में) है।

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को भारत के लिए किया गया लॉन्च

नथिंग ने 5 मार्च को ही अपने Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को भारत समेत ग्लोबल बाजारों में लॉन्च कर दिया है और इन्हें लंदन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। ये दोनों हैंडसेट भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबल होंगे। नया Nothing Phone 4a चार रंगों और तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के चिपसेट लगे हैं। Phone 4a में 5400mAh की बैटरी है।

ये भी पढ़ें

MacBook नियो 2 में A19 प्रो चिप और टचस्क्रीन डिस्प्ले की उम्मीद, एंट्री बेहद दूर लेकिन आने लगी खबरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक