1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. MacBook नियो 2 में A19 प्रो चिप और टचस्क्रीन डिस्प्ले की उम्मीद, एंट्री बेहद दूर लेकिन आने लगी खबरें

MacBook नियो 2 में A19 प्रो चिप और टचस्क्रीन डिस्प्ले की उम्मीद, एंट्री बेहद दूर लेकिन आने लगी खबरें

 Published : Mar 09, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 06:19 pm IST

नए मैकबुक नियो मॉडल के सक्सेसर मैकबुक नियो 2 के आने में वैसे तो लंबा समय है लेकिन इससे जुड़ी खबरें आने लगी हैं और एप्पल की खबरें देने वाले एनालिस्ट ने कुछ रोचक बातें बताई हैं।

Apple MacBook Neo- India TV Hindi
एप्पल मैकबुक नियो Image Source : APPLE

MacBook Neo 2: क्यूपर्टिनो की टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने इसी महीने की शुरुआत में मैकबुक नियो को लॉन्च किया है, जिसमें वही चिपसेट है जो आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को पावर देता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का नेक्स्ट जेनरेशन का एंट्री-लेवल लैपटॉप कई हार्डवेयर अपग्रेड के साथ आ सकता है जिसका नाम मैकबुक नियो 2 हो सकता है। टीएफ सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के प्रीडिक्शन पर बेस्ड ये रिपोर्ट बताती है कि इस डिवाइस के लॉन्च में अभी तो काफी समय लग सकता है लेकिन नए मैकबुक नियो मॉडल के सक्सेसर मैकबुक नियो 2 में बेहतर परफॉरमेंस और एफिशिएंसी बढ़ाने के उद्देश्य से बढ़ी हुई स्टोरेज और टचस्क्रीन सपोर्ट जैसे बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। 

मैकबुक नियो 2 में 12GB रैम हो सकती है

कुओ के हवाले से मैक रूमर्स ने बताया है कि एप्पल अपने अगले एंट्री-लेवल मैकबुक नियो को A19 प्रो चिप से अपग्रेड कर सकता है। यही प्रोसेसर कंपनी के फ्लैगशिप आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स में भी इस्तेमाल किया गया था। उम्मीद है कि यह पहली पीढ़ी के मैकबुक नियो मॉडल में मौजूद A18 प्रो चिप की जगह लेगा।

Apple की तरफ से MacBook Neo 2 में उपलब्ध मेमोरी को पहले मॉडल के 8GB से बढ़ाकर 12GB करने की भी उम्मीद है, जिससे ज्यादा डिमांड वाले टास्क के लिए परफॉर्मेंस में सुधार हो सकता है। मिंग-ची कुओ ने यह भी कहा है कि MacBook Neo 2 में टचस्क्रीन डिस्प्ले भी हो सकता है, जिसमें लैपटॉप की मोटाई को बढ़ाने से बचने के लिए IPS पैनल में टच लेयर को इंटीग्रेट किया जाएगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मैकबुक नियो 2 के आने तक macOS को टचस्क्रीन-सेंट्रिक ऑप्टिमाइजेशन मिल सकता है क्योंकि Apple के टचस्क्रीन-इनेबिल्ड मैकबुक को पहले लॉन्च करने की उम्मीद है। मिंग-ची कुओ का कहना है कि नेक्स्ट जेनरेशन का मैकबुक नियो शायद कम से कम एक साल दूर है और लॉन्च से पहले एप्पल की योजनाओं में बदलाव हो सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि आप सभी जानकारी को सावधानी के साथ लें।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का क्या कहना है

इसी बीच ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने भी कहा है कि Apple अपने 'नियो' ब्रांडिंग को दूसरे अफोर्डेबल डिवाइसेज तक एक्सटेंड कर सकता है जैसे कि शायद Apple वॉच SE सीरीज का नाम बदलकर Apple वॉच नियो कर सकता है।

Apple ने 4 मार्च को लॉन्च किया MacBook Neo

Apple ने पिछले हफ्ते 13-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, Apple के A18 प्रो चिप, 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ, मल्टीटच ट्रैकपैड वाला मैजिक कीबोर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए टच आईडी के साथ मैकबुक नियो लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 8GB + 256GB वाले वेरिएंट के लिए 69,900 रुपये है। 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। यह ब्लश, सिट्रस, इंडिगो और सिल्वर रंगों में अवेलेबल है।

ये भी पढ़ें 

Apple के आईफोन फोल्ड पर फिर नया खुलासा, लीक हुए CAD रेंडर्स से मिला डिजाइन-कैमरा का हिंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक