1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में घटी स्मार्टफोन की बिक्री, Apple-Samsung की डिमांड ने चीनी ब्रांड्स की बढ़ाई टेंशन

भारत में घटी स्मार्टफोन की बिक्री, Apple-Samsung की डिमांड ने चीनी ब्रांड्स की बढ़ाई टेंशन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 11, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 04:48 pm IST

भारतीय बाजार में चीनी कंपनियों की साख धीरे-धीरे कम होती जा रही है। साल की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Smartphone shipments- India TV Hindi
भारत में स्मार्टफोन की घटी डिमांड Image Source : UNSPLASH

Highlights

  • भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट पिछले 5 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
  • मेमोरी चिप की बढ़ रही कीमत ने स्मार्टफोन की डिमांड घटा दी है।
  • हालांकि, कंपनियों की कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

भारत में स्मार्टफोन की डिमांड में इस साल भारी गिरावट देखने को मिली है। खास तौर पर चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों की संख्यां कम हुई है। वहीं, एप्पल और सैमसंग जैसे ब्रांड्स के फोन की डिमांड ठीक रही है। साल की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में 11.1% की गिरावट दर्ज की गई है। इस तिमाही में महज 3.32 करोड़ यूनिट स्मार्टफोन ही भारतीय बाजार में शिप हुए हैं, जो पिछले 5 साल की पहली छमाही में सबसे निचला स्तर है।

शिपमेंट में 11.1% की गिरावट

रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से लेकर जून के बीच भारतीय बाजार में महज 33.2 मिलियन स्मार्टफोन ही शिप किए गए हैं। पिछले साल की दूसरी तिमाही के मुकाबले शिपमेंट में 11.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मेमोरी चिप की बढ़ रही कीमत की वजह से स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को फोन की कीमत में इजाफा करना पड़ा है, जिसका असर शिपमेंट पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन की बिक्री जस की तस रही है। एप्पल और सैमसंग जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम फोन लोग खरीद रहे हैं।

IDC के मुताबिक, साल की पहली छमाही में अब तक कुल 6.42 करोड़ यानी 64.2 मिलियन स्मार्टफोन ही भारतीय बाजार में शिप किए गए हैं। यह पिछले 5 सालों की पहली छमाही का सबसे कम आंकड़ा रहा है। शिपमेंट में साल-दर-साल 7.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, कंपनियों की कमाई में 3.6% की बढ़ोतरी हुई है। यह दर्शाता है कि लोगों ने प्रीमियम फोन की तरफ रूख किया है। सस्ते और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन की बिक्री में ये गिरावट देखी गई है।

चीनी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

साल की दूसरी तिमाही में भी चीनी ब्रांड Vivo भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर बना हुआ है। हालांकि, इसकी शिपमेंट में 13.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट की हिस्सेदारी भी 19% से घटकर 18.4% रह गई है। अन्य चीनी ब्रांड्स की बात करें तो Oppoकी शिपमेंट में 8.5%, Xiaomi में 10% और Realme में 14.2% की गिरावट दर्ज की गई है। Poco में 12.3%, जबकि iQOO में 61% की गिरावट देखने को मिली है।

वहीं, दूसरी तरफ Samsung के शिपमेंट में 0.4% की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी ने इस दौरान Galaxy A57, Galaxy A37, Galaxy A27 जैसे मिड बजट फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। कंपनी का मार्केट शेयर भी 14.5% से बढ़कर 16.4% हो गया है। वहीं, एप्पल की शिपमेंट में भी 0.7% की वृद्धि देखने को मिली है। अमेरिकी कंपनी का मार्केट शेयर भारत में 7.5% से बढ़कर 8.5% हो गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने पिछले साल भारत में अब तक सबसे ज्यादा iPhone बेचे हैं।

Motorola और OnePlus को भी फायदा

अन्य चीनी ब्रांड्स के मुकाबले Motorola और OnePlus ने बेहतर प्रदर्शन किया है। Motorola के शिपमेंट में 8.9% और OnePlus के शिपमेंट में 2.5% की ही गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कंपनी का मार्केट शेयर पिछली तिमाही के मुकाबले बड़ा है। इस तिमाही में भारतीय बाजार में स्मार्टफोन खरीदारों ने ऑनलाइन से ऑफलाइन मार्केट की तरफ रूख किया है। ऑनलाइन शिपमेंट में 19.8% की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Blackberry जैसे QWERTY कीपैड वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलती है OLED स्क्रीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक