1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix ने 8999 रुपये में लॉन्च किया 48MP कैमरा वाला धांसू 5G फोन, Samsung, Vivo की बोलती हुई बंद

Infinix ने 8999 रुपये में लॉन्च किया 48MP कैमरा वाला धांसू 5G फोन, Samsung, Vivo की बोलती हुई बंद

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 05, 2024 12:15 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 02:36 pm IST

Infinix Hot 50 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इनफिनिक्स का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। चीनी ब्रांड ने इस सस्ते फोन के जरिए Samsung, Vivo, Xiaomi जैसे ब्रांड्स की टेंशन बढ़ा दी है।

Infinix Hot 50 5G- India TV Hindi
Infinix Hot 50 5G launched in India Image Source : FILE

Infinix ने Hot सीरीज का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स ने अपने इस सस्ते स्मार्टफोन से Vivo, Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के लिए बड़ी चुनौती पेश कर दी है। Infinix Hot 5G 5G के नाम से लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है।

Infinix Hot 5G की कीमत

Infinix Hot 50 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है। ई-कॉमर्स  वेबसाइट Flipkart पर इस फोन की पहली सेल 9 सितंबर 2024 को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। फोन की पहली सेल में 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से यह फोन 8,999 रुपये में मिलेगा। Infinix Hot 5G को चार कलर ऑप्शन- Dreamy Purple, Sage Green, Sleek Black और Vibrant Blue में लॉन्च किया गया है।

Infinix Hot 5G के फीचर्स

इनफिनिक्स के इस सस्ते स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन की मोटाई महज 7.8mm है और यह स्लिम डिजाइन के साथ आता है।

Infinix Hot 50 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4GB/8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

Infinix का यह फोन iPhone की तरह डायनैमिक आईलैंड फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें AI फीचर का भी सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 18W USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आता है। फोन Android 14 पर बेस्ड XOS पर काम करता है।

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला डिजाइन दिया गया है। इसके बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिनमें 48MP का मेन और 8MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें - BSNL ने 4G सर्विस के लिए की बड़ी तैयारी, प्राइवेट कंपनियों के छूटे पसीने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक