1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इस ऐप ने दुनियाभर में मचाई धूम, TikTok को पछाड़कर बना 'नंबर-1'

इस ऐप ने दुनियाभर में मचाई धूम, TikTok को पछाड़कर बना 'नंबर-1'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 13, 2024 11:19 am IST,  Updated : Mar 13, 2024 11:21 am IST

World's Number 1 App: अगर, आप सोच रहे हैं कि फेसबुक, वाट्सऐप या फिर टिक-टॉक दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है तो आप गलत हैं। मेटा के इस ऐप ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का ताज पहन लिया है। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इस ऐप को सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Social Media Apps- India TV Hindi
Social Media Apps Image Source : FILE

World's Number 1 App: ज्यादातर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लगता होगा कि फेसबुक या फिर वॉट्सऐप दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप होगा, लेकिन मेटा का यह ऐप पिछले कुछ साल में युवाओं की पहली पसंद बन गया है। फेसबुक, टिक-टॉक, वॉट्सऐप, यूट्यूब आदि को पीछे छोड़ते हुए यह अब दुनिया का 'नंबर वन' ऐप बन गया है। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप ने Facebook, WhatsApp, TikTok जैसे ऐप्स को पीछे छोड़ दिया होगा।

सबसे ज्यादा बार डाउनलोड

हम Instragram की बात कर रहे हैं, जिसने TikTok और WhatsApp जैसे लंबे समय से नंबर वन पर रहे ऐप्स को भी पीछे छोड़ दिया है। सेंसर टावर की नई रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम के डाउनलोड में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2023 में इस ऐप को 76.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, जो 2022 के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा है। इसके बाद चीनी सोशल मीडिया ऐप TikTok का नंबर आता है, जिसे 73.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।

भारत में TikTok पर बैन लगाए जाने के बाद से ही ज्यादातर युवा Instagram इस्तेमाल करने लगे हैं। इस ऐप में टिक-टॉक की तरह शॉर्ट वीडियो वाले Reels फीचर के आने के बाद से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 2020 में ही TikTok ऐप पर भारत में बैन लगाया गया था। इस साल ही कंपनी ने Reels फीचर रोल आउट किया था। रील्स फीचर के जुड़ने के बाद Instagram में भी TikTok की तरह शॉर्ड वीडियो क्रिएट किया जा सकता है।

टाइम स्पेंड में TikTok आगे

Instagram डाउनलोड के मामले में तो नंबर-1 बन ही गया है, लेकिन ऐप पर बिताए जाने वाले समय के मामले में अभी भी TikTok की बादशाहत बरकरार है। चीनी शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर यूजर्स ने औसतन 95 मिनट बिताए हैं। वहीं, Instagram पर यह समय 62 मिनट, X पर 30 मिनट और Snapchat पर 19 मिनट रहा है।

Instagram App India download
Image Source : APP ANNIEInstagram App India download

App Annie के मुताबिक भी Instagram डाउनलोड के मुकाबले अन्य सोशल मीडिया ऐप्स से काफी आगे है। इस ऐप को Google Play Store के साथ-साथ Apple App Store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है।

यह भी पढ़ें - Jio यूजर्स की मौज, इन दो सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलेगा Extra डेटा, डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी चलेगा इंटरनेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक