1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Instagram बना Copycat, Snapchat और TikTok के बाद अब X से चुराया ये खास फीचर, यूजर्स ने लिए मजे

Instagram बना Copycat, Snapchat और TikTok के बाद अब X से चुराया ये खास फीचर, यूजर्स ने लिए मजे

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 07, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 04:23 pm IST

Instagram के नए Repost फीचर पर यूजर्स ने मजे ले लिए हैं। मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने रीपोस्ट के अलावा कई नए फीचर्स रिलीज किए हैं। यूजर्स ने इंस्टाग्राम को इसके लिए Copycat कहा है।

Instagram reposting feature- India TV Hindi
इंस्टाग्राम नया फीचर Image Source : INSTAGRAM

Instagram का नया रिपोस्टिंग फीचर Meta के लिए मुसीबत बन गया है। इस फीचर को लेकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मार्क जुकरबर्ग की कंपनी के मजे लिए हैं। इंस्टाग्राम के लिए आया यह नया Repost फीचर पहले से ही TikTok, Snapchat और X जैसे प्लेटफॉर्म्स में मौजूद हैं। इंस्टाग्राम ने Repost के अलावा लोकेशन शेयरिंग मैप, फ्रेंड्स लिस्ट, कनेक्ट फ्रेंड्स बेस्ड ऑन लोकेशन जैसे फीचर्स भी रोल आउट किए हैं, जो जल्द ही यूजर्स को मिलने लगे हैं।

इंस्टाग्राम का Repost फीचर

इंस्टाग्राम के इस फीचर पर कई X यूजर्स ने टिप्पणी की है। यूजर्स ने इसके लिए मेटा के फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म को Copy Cat बताया है। इंस्टाग्राम के रीपोस्ट फीचर में यूजर्स को किसी भी पोस्ट को अपने हैंडल से शेयर करने की आजादी मिलती है। यह फीचर X के रीट्वीट या रीपोस्ट फीचर की तरह ही है। इंस्टाग्राम ने भी अपने इस फीचर में यूजर्स को अपना कमेंट ऐड करने का ऑप्शन दिया है। यूजर्स किसी भी पोस्ट को Repost करने से पहले अपने विचार उसमें दर्ज कर सकते हैं।

Instagram Repost फीचर कैसे करें यूज?

इस फीचर को यूज करने से पहले यूजर को इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करना होगा। यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ऐप को अपडेट कर सकते हैं।

  • ऐप को अपडेट करने के बाद इंस्टाग्राम को लॉन्च करें।
  • यहां आपके होमपेज पर दिख रहे पोस्ट के नीचे कमेंट, लाइक और शेयर करने के साथ नया रीपोस्ट बटन दिखेगा।
  • इस बटन पर टैप करें और अपने विचार ऐड करना चाहते हैं तो जोड़ें और उस पोस्ट को अपने प्रोफाइल से पोस्ट करें।
  • इस तरह से आप किसी भी फोटो या वीडियो को रीपोस्ट कर सकेंगे।

क्यों कहा जा रहा है Copycat?

इंस्टाग्राम इससे पहले भी कई फीचर्स को Snapchat या TikTok से कॉपी कर चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले इसने Stories, फिर Reels और अब Repost  फीचर को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से चोरी किया है। Stories फीचर को Snapchat से, Reels फीचर को TikTok से और अब Repost फीचर को X से चोरी किया है।

यह भी पढ़ें -

Airtel के करोड़ों यूजर्स को झटका, कंपनी ने फिर दिए रिचार्ज प्लान महंगा करने के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक