1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 14 256GB की फिर औंधे मुंह गिरी कीमत, Flipkart से सबसे सस्ते में खरीदने का मौका

iPhone 14 256GB की फिर औंधे मुंह गिरी कीमत, Flipkart से सबसे सस्ते में खरीदने का मौका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 26, 2025 01:37 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 01:37 pm IST

आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपेक लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर से iPhone 14 256GB वेरिएंट पर बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इस प्रीमियम फोन को अब तक के सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं।

iPhonr Offers, Flipkart iPhone Offer, Amazon iPhone Offer, Tech news, Huge discount on iPhone- India TV Hindi
आईफोन को सस्ती कीमत में खरीदने का है शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

Apple इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीने तक iPhone 17 Series को लॉन्च कर सकता है। आईफोन की नई सीरीज को आने में अभी काफी वक्त है लेकिन इसका असर दिखने लगा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने पुरानी आईफोन सीरीज के दाम में बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप सबसे कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इस समय iPhone 14 को खरीद सकते हैं। इसके 256GB वाले वेरिएंट पर एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट हुआ है। 

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिकार्ट ने करोड़ों ग्राहकों के सपने को पूरा कर दिया है। आज भी कई लोग सिर्फ अधिक कीमत होने की वजह से ही आईफोन नहीं खरीद पाते। लेकिन अब आपको इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट ने iPhone 14 256GB वेरिएंट के दाम में बड़ी कटौती कर दी है। इसके साथ ही आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। 

अगर आप अभी तक एंड्रॉयड स्मार्टफोन को इस्तेमाल कर रहे हैं तो आईफोन में अपग्रेड करने का यह सबसे बढ़िया समय है। आइए आपको फ्लिपकार्ट की तरफ से दिए जाने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

Flipkart लाया शानदार ऑफर

फ्लिपकार्ट में iPhone 14 256GB इस समय 69,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लॉन्च के समय इसकी कीमत इससे कहीं अधिक थी। फ्लिपकार्ट ने सस्ता आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों की मौज करा दी है। कंपनी ने इसकी कीमत में 6% की कटौती कर दी है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% का कैशबैक ऑफर दे रही है।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की तरफ से एक्सचेंज ऑफर की लिमिट बढ़ा दी है। iPhone 14 256GB पर ग्राहकों को 58 हजार रुपये से अधिक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर की पूरी वैल्यू पा जाते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन सिर्फ और सिर्फ 7 हजार रुपये में मिल जाएगा। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।

iPhone 14 256GB के स्पेसिफिकेशन्स

  1. एप्पल के इस प्रीमियम फोन में एल्यूमिनियम डिजाइन के साथ IP68 रेटिंग मिलती है। 
  2. इसमें कंपनी ने 6.1 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया है जो कि डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।
  3. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Ceramic Shield glass दिया गया है।
  4. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 16 पर काम करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं। 
  5. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A15 Bionic चिपसेट दिया गया है।
  6. iPhone 14 में 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  7. फोटोग्राफी के लिए इसमें 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। 
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 12 मेगापिक्सल का ही कैमरा मिलता है।  

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में AC कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक