1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 36490 रुपये में मिल रहा iPhone 15, साल की आखिरी सेल में ऑफर्स की बारिश

36490 रुपये में मिल रहा iPhone 15, साल की आखिरी सेल में ऑफर्स की बारिश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 19, 2025 06:38 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 06:38 pm IST

iPhone 15 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। क्रोमा पर चल रहे साल के आखिरी सेल में इस आईफोन की खरीद पर ऑफर्स की भरमार है।

iPhone 15 offers- India TV Hindi
आईफोन 15 पर ऑफर Image Source : APPLE

iPhone 15 की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट क्रोमा पर चल रहे साल के आखिरी सेल में यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता में मिल रहा है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह आईफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस आईफोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। क्रोमा पर यह सेल 15 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी के बीच आयोजित की जा रही है।

iPhone 15 की फिर गिरी कीमत

एप्पल का यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसे एप्पल ने 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। क्रोमा पर चल रहे सेल में यह आईफोन 36,490 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसकी कीमत 57,990 रुपये लिस्ट की गई है, जिसपर 14,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा 4,000 रुपये का बोनस मिलेगा। इस तरह से यह आईफोन 36,490 रुपये तक में मिल जाएगा। हालांकि, पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर मिलने वाला ऑफर डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगा।

iPhone 15 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इस आईफोन में डायनैमिक आईलैंड दिया है। एप्पल के इस आईफोन के कैमरे फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन प्रोट्रेट इमेज और डेप्थ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह आईफोन A16 Bionic चिपसेट पर काम करता है।

iPhone 15 में बड़ी बैटरी के साथ USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, यह MagSafe, Q12 और Qi वायरलेस चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें क्रैश डिटेक्शन और फेस आईडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एप्पल आईफोन 15 में 48MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। यह iOS 17 के साथ लॉन्च हुआ था और इसे iOS 26 में अपग्रेड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

2025 के सबसे कमजोर पासवर्ड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यूज? हैक हो सकता है अकाउंट

Samsung Galaxy S25 Ultra में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट, 60000 रुपये सस्ते में लाएं घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक