1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 256GB की एक बार फिर धड़ाम हुई कीमत, 14 हजार रुपये में खरीदने का है शानदार मौका!

iPhone 15 256GB की एक बार फिर धड़ाम हुई कीमत, 14 हजार रुपये में खरीदने का है शानदार मौका!

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 19, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 02:46 pm IST

iPhone 15 की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे थे तो आपके लिए खरीदारी का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट करोड़ों ग्राहकों को आईफोन पर धमाकेदार डील्स दे रहा है।

iPhone 15 256GB, iPhone 15 256GB Discount, iPhone 15 256GB Sale, iPhone 15 256GB Price cut- India TV Hindi
आईफोन 15 की कीमत में एक बार फिर से आई बड़ी गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

आईफोन खरीदने की चाहत हर किसी में होती है लेकिन ये प्रीमियम फोन्स इतने महंगे होते हैं कि हर कोई नहीं खरीद पाता। Apple इस साल के अंत तक iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। नई सीरीज आने से पहले ही कई सारे आईफोन्स की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। ऐसे में आपके पास आईफोन की खरीदारी का शानदार मौका है। iPhone 15 सीरीज के सभी वेरिएंट के दाम काफी नीचे आ चुके हैं। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो अपने हजारों रुपये बचा सकेंगे। बता दें कि इस समय आप iPhone 15 को सिर्फ 20 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।  

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए iPhone 15 के 256GB वेरिएंट पर धमाकेदार डील लेकर आया है। फ्लिपकार्ट इस प्रीमियम फोन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट के सभी ऑफर्स का फायदा लेने में कामयाब हो जाते हैं तो आप इसे सिर्फ 14 हजार रुपये में घर ले जा सकते हैं। आइए आपको डिटेल्स जानकारी देते हैं।

फिर धड़ाम हुई आईफोन 15 की कीमत

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में iPhone 15 का 256GB वेरिएंट इस समय 79,400 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस समय कंपनी ग्राहकों को इस फोन पर 6% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 74,400 रुपये में खरीद सकेंग। कंपनी ग्राहकों को Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% का कैशबैक ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। 

अब बात करते हैं फ्लिपकार्ट के सबसे बड़े और धमाकेदार ऑफर के बारे में। फ्लिपकार्ट iPhone 15 256GB पर धांसू एक्सचेंज ऑफर लेकर आ गया है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर 61,030 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर की पूरी वैल्यू हासिल कर लेते हैं तो आपको यह प्रीमियम फोन करीब-करीब 14 हजार रुपये में मिल जाएगा। आपको बता दें कि एक्सचेंज वैल्यू कितनी मिलेगी यह आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।

iPhone 15 256GB के स्पेसिफिकेशन्स

  1. iPhone 15 में एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसके रियर पैनल में ग्लास दिया गया है।
  2. iPhone 15 IP68 रेटिंग के साथ आता है जिससे यह पूरी तरह से पानी और धूल से सुरक्षित रहने वाला है।
  3. इसमें कंपनी ने 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी है जो कि डॉल्वी विजन को सपोर्ट करती है।
  4. प्रोटेक्शन के लिए इसमें सेरेमिक शील्ड ग्लास दिया गया है।
  5. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 17 पर चलता है। इसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
  6. Apple ने इस आईफोन में 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है। 
  7. फोटोग्राफी के लिए रियर में 48+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 
  9. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3349mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- WhatsApp में अब फालतू बर्बाद नहीं महंगा डेटा, कंपनी देने जा रही है यूजर्स को बड़ा कंट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक