अगर आप अभी तक अधिक दाम होने की वजह से iPhone 15 सीरीज नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपके पास सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। दरअसल इस समय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही जगहों पर स्मार्टफोन्स पर हैवी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अमेजन ने अपनी Republic Day Sale के मौके पर iPhone 15 पर भारी कटौती कर दी है। अब iPhone 15 अपनी लॉन्च प्राइस से काफी नीचे आ चुका है।
आईफोन खरीदने के लिए अगर आप डिस्काउंट ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो अमेजन धांसू ऑफर लेकर आया है। अमेजन पर Apple iPhone 15 का 256GB वेरिएंट इस समय 40 हजार रुपये से ज्यादा की बचत के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको आईफोन पर मिलने वाली डील के बारे में डिटेल से बताते हैं।
अमेजन के प्लेटफॉर्म में iPhone 15 256GB वेरिएंट इस समय 89,600 रुपये पर लिस्टेड है। यह इसके पिंक कलर वेरिएंट की कीमत है। इस पर अभी अमेजन ग्राहकों को 24% का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत सिर्फ 68,499 रुपये रह जाती है। मतलब रिपब्लिक डे सेल के मौके पर आप सीधे सीधे 21 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे।
अमेजन iPhone 15 256GB वेरिएंट पर ग्राहकों को SBI बैंक कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर क रहा है। अगर आप अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करके हैं तो आपको 2,054 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिल जाएगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 22,800 रुपये तक में एक्सचेंज करके भारी भरकम बचत कर सकते हैं।
अगर आप अमेजन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की पूरी वैल्यू हासिल करने में पूरी तरह से कामयाब रहते हैं तो आप iPhone 15 256GB को करीब 45000 रुपये से ज्यादा सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। अगर आप सस्ते में आईफोन 15 खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी की रिपब्लिक डे सेल सिर्फ 19 जनवरी तक ही चलने वाली है।
यह भी पढ़ें- Paytm की महाकुंभ के लिए खास तैयारी, लॉन्च किया Bhavya Mahakumbh QR, जानें पूरी डिटेल्स
संपादक की पसंद