आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगर आप आईफोन खरीदने के लिए सेल शुरू होने या फिर डिस्काउंट ऑफर आने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है। iPhone 15 के दाम में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। अब आप इसे हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन ने ग्राहकों को iPhone 15 के 512GB वाले वेरिएंट पर शानदार ऑफर्स दे रहा है।
आमतौर पर देखा जाता है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म किसी खास मौके या फिर फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स देते हैं। लेकिन, अब अमेजन ने बिना किसी सेल के ही आईफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका दे दिया है। अमेजन अपने करोड़ों बायर्स के लिए iPhone 15 512GB पर पहली बार बड़ा प्राइस कट किया है। खास बात यह है कि ई-कॉमर्स कंपनी ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ दूसरे ऑफर्स में भी पैसे बचाने का मौका दे रही है।
Amazon पर Apple iPhone 15 का 512GB वेरिएंट इस समय 1,09,900 रुपये में लिस्ट है। हालांकि अब अब इसे काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन इस समय iPhone 15 के इस वेरिएंट पर 23% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रहा है जिसके बाद इसकी कीमत प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 84,999 रुपये रह गई है। सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप 25 हजार रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं।
अमेजन इस फोन की खरीदारी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है जिसका फायदा लेकर आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। आप अपने पुराने फोन को 22,800 रुपये तक में एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की फिजिकल और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आप पूरी एक्सचेंज वैल्यू पा जाते हैं तो आपको इस फोन को करीब 48 हजार रुपये सस्ते में खरीद पाएंगे।
अगर आपका बजट कम है तो बता दें कि अमेजन आईफोन को ईएमआई पर खरीदने का भी मौका दे रहा है। आप इसे सिर्फ 4,121 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इस फोन पर मिलने वाले बैंक ऑफर की बात करें तो इसमें 2,549 रुपये तका कैशबैक पाने का भी शानदार मौका है।
यह भी पढ़ें- दो सिम रखने वालों की खत्म हुई परेशानी, 84 दिन वाले ये हैं 3 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स
संपादक की पसंद