1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 और iPhone 16 वालों की होगी मौज, जल्द मिलेंगे कई सारे AI फीचर्स

iPhone 15 और iPhone 16 वालों की होगी मौज, जल्द मिलेंगे कई सारे AI फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 14, 2025 05:27 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 05:27 pm IST

आईफोन लवर्स पिछले काफी महीने से iOS 18.4 अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी अप्रैल के महीने में नया अपडेट रिलीज कर सकती है। अपकमिंग iOS अपडेट iPhone 15 और iPhone 16 यूजर्स को कई सारे नए AI फीचर्स देने वाला है।

iPhone, iPhone 16, iPhone 16 Offer, iPhone 16 Price, iPhone 16 Discount, iPhone 16 AI, iPhone 16 AI - India TV Hindi
करोड़ों आईफोन यूजर्स को जल्द मिलेंगे नए एआई फीचर्स। Image Source : फाइल फोटो

टेक जायंट एपल ने पिछले साल मार्केट में iPhone 16 Series को लॉन्च किया था। नई आईफोन सीरीज लॉन्च के साथ ही कंपनी ने नए आईओएस अपडेट को लॉन्च करने की भी बात कही थी। नए iOS अपडेट में यूजर्स को ढेर सारे नए फीचर्स मिलने वाले थे। कुछ समय पहले कंपनी ने अमेरिका के लिए iOS 18.3 अपडेट जारी किया था। भारतीय फैंस भी बेसब्री से नए आईओएस अपडेट का इंतजार कर रहे थे। 

भारत में iOS 18.3 न आने की वजह से कंपनी को ट्रोल भी होना पड़ा था। लेकिन अब Apple ने की तरफ से इस बारे में जवाब दिया गया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक टेक जायंट Apple अप्रैल के महीन में भारत में कभी भी iOS 18.4 का बीटा वर्जन लॉन्च कर सकता है। इसको लेकर ब्लूमवर्ग के एक जर्नलिस्ट ने एक्स पर पोस्ट भी किया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो iOS 18 के अपडेट में भारतीय आईफोन यूजर्स को कई तरह के फीचर्स मिलने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि नए अपडेट के साथ ढेर सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले फीचर्स भी दस्तक देंगे जिसमें ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस,इन ऐप एक्शंस, एन्हान्सड पर्सनलाइजेशन जैसे फीचर्स शामिल होंगे। आपको बता दें कि अपकमिंग iOS अपडेट के जरिए iPhone 15 और iPhone 16 में नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं। 

Siri बनेगा पॉवरपुल टूल

आपको बता दें कि iOS अपडेट के साथ आने वाले सभी फीचर्स को उसके एआई अस्टिटेंट सीरी के जरिए भी एक्सेस किया जा सकेगा। iOS 18.4 अपडेट के साथ सीरी पर भी कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे जो इसे एक पावरफुल टूल बना देंगे। एपल की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि वह जल्द ही सीरी का एक नया दौर लेकर आएगा और ऐसा लगता है कि नए आईओएस अपडेट के साथ इसकी झलक देखने को मिल सकती है। 

Siri में मिलेगा कई भाषाओं का सपोर्ट

Apple गूगल के जेमिनी एआई को टक्कर देने के लिए Siri को लगातार एडवांस बना रहा है। नए अपडेट के साथ एपल सीरी पहले से कहीं ज्यादा नेचुरल तरीके से रिस्पांस करेगी। अपकमिंग अपडेट के बाद Apple Siri में ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस भी दिखेगा। एपल नए अपडेट के साथ ही सीरी में की सारी नई भाषाओं का भी सपोर्ट दे सकता है जिसमें फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, स्पैनिश, जापानी, कोरियन, चाइनीज, लोकलाइज्ड इंग्लिशन फॉर इंडिया और सिंगापुर भाषा शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- iPhone 13 को सिर्फ 16 हजार रुपये में खरीदने का मौका, Amazon में हैवी प्राइस कट के साथ औंधे मुंह गिरी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक