Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 की कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट सेल में बड़ा Price Cut, सबसे कम प्राइस में लाएं घर

iPhone 16 की कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट सेल में बड़ा Price Cut, सबसे कम प्राइस में लाएं घर

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Feb 10, 2026 08:15 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 08:15 pm IST

iPhone 16 को एक बार फिर से सस्ते में खरीदने का मौका है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स सेल में यह आईफोन सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।

iPhone 16 price cut- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आईफोन 16 की कीमत में कटौती

iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स सेल में आईफोन 16 की कीमत में 13,000 रुपये की बंपर कटौती की गई है। पिछले साल आयोजित दिवाली सेल के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट है। iPhone 16 को 2024 में लॉन्च किया गया था। फोन में A18 Bionic चिप समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

बड़ा प्राइस कट

फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स सेल में iPhone 16 को 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। एप्पल का यह आईफोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। iPhone 17 लॉन्च होने के बाद फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद यह फोन 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में फोन की कीमत में लगभग 13,000 रुपये की कटौती की गई है। इसमें 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है।

iPhone 16 Price cut

Image Source : FLIPKART
आईफोन 16 की कीमत में कटौती

iPhone 16 के फीचर्स

2024 में लॉन्च हुआ iPhone 16 देखने में बिलकुल iPhone 17 की तरह ही है। फोन के कई फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही हैं। आईफोन 16 में कंपनी ने 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले यूज किया है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड फीचर मिलता है। यह एप्पल के A18 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है, जो हैक्साकोर फीचर को सपोर्ट करता है। यह आईफोन iOS 18 के साथ आता है, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही, Apple Intelligence फीचर से यह लैस है।

iPhone 16 फीचर्स
डिस्प्ले 6.1 इंच, super ratina XDR OLED
प्रोसेसर A18 Bionic
कैमरा 48MP + 12MP, 12MP
OS iOS 18

आईफोन 16 के बैक में डुअल कैमरा मिलता है, जिसमें 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। एप्पल ने अपने इस आईफोन में एक्शन बटन के साथ-साथ डेडिकेटेड कैमरा बटन भी दिया है। यह आईफोन 25W के वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी में डूबने और धूल-मिट्टी से खराब होने से बचाएगा।

यह भी पढ़ें - BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, फ्री में देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप और IPL के मैच

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement