1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 का इंतजार खत्म! जल्द शुरू होगा डिस्प्ले प्रोडक्शन, कई फीचर्स हुए लीक

iPhone 16 का इंतजार खत्म! जल्द शुरू होगा डिस्प्ले प्रोडक्शन, कई फीचर्स हुए लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 24, 2024 10:13 am IST,  Updated : May 24, 2024 10:13 am IST

iPhone 16 Series के डिस्प्ले का प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने वाला है। डिस्प्ले चेन एनालिस्ट का दावा है कि एप्पल अपनी iPhone 16 सीरीज के डिस्प्ले का प्रोडक्शन बड़ी मात्रा में करने वाला है।

iPhone 16 Series- India TV Hindi
iPhone 16 Series के डिस्प्ले का प्रोडक्शन जल्द शुरू होगा। Image Source : FILE

iPhone 16, iPhone 16 Pro के डिस्प्ले का प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है। Apple अपने अपकमिंग आईफोन 16 सीरीज के डिस्प्ले का प्रोडक्शन अगले महीने यानी जून में शुरू हो सकती है। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 15 सीरीज की सफलता को देखते हुए कंपनी बड़े पैमाने पर iPhone 16 सीरीज के डिस्प्ले का प्रोडक्शन करने वाली है।

जल्द शुरू होगा डिस्प्ले प्रोडक्शन

स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले डिस्प्ले चेन स्पेशलिस्ट DSCC के CEO रॉस यंग ने X पर कंफर्म किया है कि एप्पल जल्द ही iPhone 16 और iPhone 16 Pro के डिस्प्ले की मैन्युफेक्चरिंग शुरू करेगा। इन दोनों स्मार्टफोन की भी बड़ी मात्रा में बिक्री की संभावना है। वहीं, TF सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के एनालिस्ट मिंग ची कुओ का कहना है कि इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 16 Pro Max में पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर बैटरी मिल सकती है।

पिछले दिनों एक चीनी टिप्स्टर Majin Bu ने iPhone 16 Pro Max के डमी यूनिट्स की तस्वीर लीक की थी, जिसमें इस सीरीज के डिस्प्ले की साइज का पता चला है। डमी यूनिट की तस्वीर के मुताबिक, iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा है। iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। बता दें 2024 की पहली तिमाही में एप्पल का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।

Made in India iPhone की बढ़ी डिमांड

Apple ने भारत में iPhone के प्रोडक्शन को दोगुना कर दिया है। पिछले दिनों पीएम मोदी ने बताया कि दुनियाभर में बिकने वाला हर 7वां iPhone भारत में बना होता है। Made In India iPhone की डिमांड को देखते हुए भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। वहीं, भारत में भी iPhone की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारत में बनने वाले iPhone की बिक्री में साल-दर-साल 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह सब भारत सरकार के PLI स्कीम की वजह से हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक