1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 Plus पर 18,000 रुपये की छूट, धांसू ऑफर के जरिए सस्ते में खरीदें एप्पल का शानदार फोन

iPhone 16 Plus पर 18,000 रुपये की छूट, धांसू ऑफर के जरिए सस्ते में खरीदें एप्पल का शानदार फोन

 Published : Mar 12, 2026 10:52 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 10:52 pm IST

एप्पल के धांसू iPhone 16 Plus को खरीदने का अच्छा मौका है क्योंकि ये पूरे 18,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आपको मिल सकता है। जानें कहां मिल रही है ये धमाकेदार छूट-

iPhone 16 Plus- India TV Hindi
आईफोन 16 प्लस Image Source : APPLE STORE

Apple iPhone 16 Plus Offer: एप्पल ने हाल ही में iPhone 17e लॉन्च किया है और इस फोन के आने के बाद एप्पल के पुराने फोन मॉडल्स पर अच्छी छूट मिलने लगी है। आजकल भी एप्पल के iPhone 16+ फोन के लिए लोगों की पसंद बरकरार है क्योंकि एप्पल के फ्लैगशिप फोन में से एक ये हैंडसेट बेहद आकर्षक फीचर्स से लैस है। 

एप्पल का iPhone 16 Plus विजय सेल्स पर भारी छूट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसका फायदा उठाकर कई लोग बाजार में चल रही कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए खरीदारी करने के लिए तैयार हो सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत 71,890 रुपये है, जो भारत में लॉन्च के समय की कीमत 89,900 रुपये से काफी कम है। इसके अलावा आपको 3500 रुपये तक की इंस्टेंट छूट भी मिल रही है जिससे आप iPhone 16 Plus को भारत में लगभग 68,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

किस मॉडल पर मिल रही है ये भारी छूट

यह कीमत iPhone 16 Plus के 128GB वेरिएंट के लिए लागू है। 89,900 रुपये की कीमत वाला फोन आपको 71,890 रुपये पर मिल रहा है यानी सीधा 18,000 रुपये की भारी-भरकम छूट के साथ आप इस फोन को खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप कार्ड के साथ मिलने वाली इंस्टेट छूट को भी इसमें जोड़ लें तो आपको ये फोन सीधा 21,900 रुपये की धमाकेदार छूट के साथ खरीदारी के लिए उपलब्ध हो सकता है। एप्पल ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, लेकिन प्लस वेरिएंट इस लाइनअप से गायब था, इस साल Air मॉडल को जोड़ा गया है। 

iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स जानें

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की स्क्रीन है, सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले की बदौलत इसमें डायनामिक आइलैंड और एप्पल की सिग्नेचर डिस्प्ले आउटपुट मिलती है। यह A18 चिपसेट से ऑपरेट होता है जिसे एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को चलाने के लिए खासतौर से बनाया गया है। iPhone 16 प्लस मॉडल में 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। इन मॉडलों में फेसटाइम और सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा और फेस आईडी तकनीक दी गई है। इनमें USB C चार्जिंग कनेक्टर और Qi चार्जर के साथ 25W तक की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है। यह बाजार में एप्पल का आखिरी प्लस iPhone मॉडल हो सकता है (जब तक स्टॉक उपलब्ध है) और आप इस डिवाइस के लिए साइन अप करके खुद को एक शानदार अपग्रेड दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

मोटोरोला ने चुपचाप लॉन्च कर दिया Motorola Edge 70 Fusion+, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक