अगर आपके पास Apple का लेटेस्ट iPhone 16 है या फिर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल iPhone 16 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है iPhone 16 के कुछ यूजर्स इस समय एक अजीब सी समस्या का सामना कर रहे हैं। कई यूजर्स की तरफ से बताया जा रहा है कि उनके फोन में करंट लग रहा है।
iPhone 16 में करंट लगने की समस्या का सामना कर रहे यूजर्स Apple के कम्यूनिटी डिस्कशन पेज पर भी इसको लेकर शिकायत कर रहे हैं। कम्यूनिटी डिस्कशन पेज लगातार इस बारे में चर्चा चल रही है। यूजर्स ने यहां पर अपने साथ हुई अलग-अलग घटानाओं की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के अब तक कई सारे मामले सामने चुके हैं।
Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 16 के यूजर्स इस समय करंट लगने की समस्या का सामना कर रहे हैं। iPhone 16 यूजर्स को यह समस्या फोन को चार्ज करते समय हो रही है। यूजर्स की मानें तो करंट लगने की समस्या पूरे फोन में नहीं है। जब इसे चार्जिंग पर लगाया जाता है तो इसे नए एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल बटन पर ही करंट लग रहा है।
ऐपल के कम्यूनिटी पेज पर भी यूजर्स ने ऐसी शिकायतें की है। एक यूजर ने बताते हुए लिखा कि करीब एक सप्ताह पहले आईफोन 16 खरीदा था। एक हफ्ते बाद ही इसमें करंट लगने के समस्या आने लगी। यूजर ने बताया कि जब भी इसे चार्जिंग पर लगाते हैं तो कैमरा बटन में करंट आने लगता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मुझे अपने iPhone 16 Pro में करंट लगा। कम्यूनिटी पेज पर चल रहे डिस्कशन से पता चला कि डिवाइस में ओरिजनल एक्सेसरीज इस्तेमाल करने पर भी इस सीरीज में करंट की समस्या आ रही है। यूजर्स ने कहा कि यह समस्या काफी खतरनाक है।
संपादक की पसंद