Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 की कीमत में कटौती, लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदने का मौका

iPhone 17 की कीमत में कटौती, लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदने का मौका

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 19, 2026 06:00 am IST, Updated : Feb 19, 2026 06:00 am IST

iPhone 17 में बड़ा प्राइस कट किया गया है। फ्लिपकार्ट पर चल रही नई सेल में एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसे 4,040 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

iPhone 17 price cut- India TV Hindi
Image Source : PTI आईफोन 17 में कटौती

iPhone 17 को एक बार फिर से सस्ते में खरीदने का मौका है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। iPhone 17 को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसका अफोर्डेबल मॉडल iPhone 17e लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अगले महीने 4 मार्च को पेश किया जा सकता है। एप्पल ने iPhone 17 को 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था। यह आईफोन 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे Gadgets Days सेल में इस आईफोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 पर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में आईफोन की खरीद पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 82,900 रुपये में लॉन्च हुआ यह आईफोन डिस्काउंट के बाद 78,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराने पर 51,100 रुपये और बचाए जा सकता है। हालांकि, यह आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है। फ्लिपकार्ट सेल में यह आईफोन 4,040 रुपये की नो-कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 के फीचर्स

एप्पल का यह लेटेस्ट आईफोन 6.1 इंच के ProMotion सुपर XDR डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। यह आईफोन A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है, जो Apple Intelligence यानी AI फीचर्स से लैस है। इसमें डुअल 5G सिम कार्ड और डुअल बैंड WiFi कनेक्टिविटी मिलती है। फोन में ब्लूटूथ, NFC, USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

iPhone 17 में कैमरा के साथ-साथ एक्शन बटन मिलेगा। इसके अलावा फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन और 48MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 11 से 12 घंटे तक का बैकअप देती है। इसमें चार्जिंग के लिए 40W वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Google ने उतारा नया AI मॉडल Lyria 3, म्यूजिक कंपोजर्स की होगी छुट्टी!

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement