फ्लिपकार्ट पर 7 अगस्त से शुरू होने वाली Freedom Sale में iPhone 17 पर मिलने वाली डील रिवील हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट इस लेटेस्ट आईफोन को लॉन्च प्राइस से सस्ते में बेचने जा रही है। इसके अलावा इस सेल में Apple के अन्य iPhones की डील्स का भी खुलासा हुआ है। iPhone 17 सीरीज में कंपनी ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के अलावा iPhone 17e भारत में लॉन्च किया है।
iPhone 17 की कीमत में कटौती
iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में यह फोन 7X,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। फोन की कीमत में कम से कम 3,000 रुपये की कटौती होगी। साथ ही, इसकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा।
इस सीरीज के iPhone 17 Pro को 1,2x,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max को 1,3x,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। इन दोनों फोन की कीमत में भी कटौती होगी। साथ ही, बैंक डिस्काउंट और ऑफर का लाभ लिया जा सकेगा। वहीं, iPhone 16 Plus को इस सेल में 77,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
पुराने आईफोन्स की बात करें तो iPhone 17 को इस सेल में 6x,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर 17,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, iPhone 15 को इस सेल में 5x,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। इस फोन की कीमत 59,900 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने फिलहाल पूरी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 7 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। प्लस और ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानी 6 अगस्त को ही शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट के अलावा Amazon पर भी 8 अगस्त से Great Freedom Sale का आयोजन किया जाएगा। प्राइम मेंबर्स के लिए यह से 7 अगस्त को शुरू होगी।
iPhone 17 खरीदने का सही मौका
फ्लिपकार्ट पर आयोजित इस सेल में iPhone 17 को खरीदने का सही मौका है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपनी iPhone 17 सीरीज की कीमत में इजाफा करने वाली है। पिछले महीने की कंपनी ने जापान में अपनी इस पूरी सीरीज की कीमत में इजाफा किया है। अब भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में भी iPhone 17 सीरीज की कीमत बढ़ सकती है। एप्पल ने iPad, Mac आदि की कीमत भारत में पहले ही बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें - 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11, कंपनी ने डेट किया कंफर्म, फीचर्स भी आए सामने