1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11, कंपनी ने डेट किया कंफर्म, फीचर्स भी आए सामने

20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11, कंपनी ने डेट किया कंफर्म, फीचर्स भी आए सामने

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 05, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 01:48 pm IST

iQOO Z11 की लॉन्च डेट भारत में कंफर्म हो गई है। आईकू का यह फोन दमदार बैटरी और कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें गूगल पिक्सल जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा।

iQOO Z11 5G- India TV Hindi
आईकू जेड 11 की लॉन्च कंफर्म Image Source : IQOO INDIA

iQOO भारत में एक और दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। आईकू के इस फोन को Z11 सीरीज में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट ऑफिशियली कंफर्म कर दी है। कुछ दिन पहले ही इस फोन का डिजाइन रिवील हुआ था। देखने में यह Google Pixel फोन की तरह लग रहा है।

लॉन्च डेट हुई कंफर्म

iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर एक 5 सेकेंड का टीजर वीडियो जारी किया था, जिसमें साफ पता चलता है कि यह फोन इसी महीने यानी अगस्त में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने ऑफिशियल हैंडल से इसकी लॉन्च डेट 20 अगस्त कंफर्म की है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए पोस्टर में फोन के फ्रंट में डायनैमिक आईलैंड वाला कर्व्ड डिस्प्ले पैनल देखा जा सकता है। कंपनी इसे AI फोन के तौर पर प्रमोट कर रही है।

iQOO ने हाल ही में भारतीय बाजार में इस सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया है। iQOO Z11 का डिजाइन इसके लाइट मॉडल से काफी अलग है। इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर I2414 मॉडल नंबर के साथ पिछले दिनों लिस्ट किया गया है। आईकू के इस फोन के बैक में Google Pixel के हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल जैसा डिजाइन दिया गया है। इसमें दो बड़े कैमरा सेंसर के साथ एक रिंग लाइट दी गई है। वहीं, फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलेगा।

क्या होंगे फीचर्स?

iQOO Z11 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 दिए जाने की संभावना है। वहीं, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

यह स्मार्टफोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, यह फोन IP68 और IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। इसकी कीमत 35,000 रुपये से शुरू हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में बनेगी भारत की पहली AI सिटी 'अरीवगम', बजट में 5 करोड़ रुपये आवंटित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक