1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 सीरीज के इस फीचर ने फैंस को बनाया 'दीवाना', Pro ही नहीं, हर मॉडल में मिलेगा धांसू एक्सीपीरियंस

iPhone 17 सीरीज के इस फीचर ने फैंस को बनाया 'दीवाना', Pro ही नहीं, हर मॉडल में मिलेगा धांसू एक्सीपीरियंस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 04, 2024 05:16 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 05:16 pm IST

iPhone 17 Series को लेकर अभी से एप्पल फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। एप्पल की यह अपकमिंग सीरीज अगले साल सितंबर में लॉन्च हो सकती है। कंपनी फोन के डिस्प्ले से लेकर कैमरे तक को अपग्रेड किया है।

iPhone 17 Series- India TV Hindi
iPhone 17 Series (Representative Image) Image Source : APPLE

iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के अभी कुछ ही महीने हुए हैं और एप्पल के अगले आईफोन से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। एप्पल अपनी अगली आईफोन 17 सीरीज में कई तरह के अपग्रेड करने वाला है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपनी अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में भी बदलाव कर सकता है। यही नहीं, कंपनी अपने दोनों स्टैंडर्ड मॉडल में भी प्रो ग्रेड डिस्प्ले फीचर दे सकती है, जिसकी वजह से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होने वाला है।

डिस्पले में बड़ा अपग्रेड

iPhone 17 सीरीज से जुड़ी नई रिपोर्ट की मानें तो अगले साल लॉन्च होने वाली एप्पल की इस फ्लैगशिप सीरीज के सभी मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले LTPO डिस्प्ले के साथ आएंगे। एप्पल इसके लिए दक्षिण कोरियाई ब्रांड्स Samsung और LG से संपर्क में हैं। 2021 में लॉन्च हुई iPhone 14 सीरीज के प्रो मॉडल में कंपनी ने पहली बार LTPO डिस्प्ले का यूज किया था। हालांकि, कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल में अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले का यूज होता है, जिसे लेकर एप्पल की कई बार किरकिरी भी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपनी इस गलती को सुधारने वाला है। कंपनी अगले साल लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल में LTPO डिस्प्ले का यूज करेगी, जिसकी वजह से फोन यूज करने का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। Android स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनियां अपने सस्ते फोन में भी LTPO डिस्प्ले देती है, जिसकी वजह से कई यूजर्स ने Apple को कटघरे में खड़ा किया है।

फोन का कैमरा होगा बेहतर

iPhone 17 सीरीज के अभी अन्य किसी फीचर की जानकारियां सामने नहीं आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज 24MP के सेल्फी कैमरा के साथ आएगी। इसके लिए कंपनी 6P यानी सिक्स प्लास्टिक लेंस का यूज कर सकती है। इसके अलावा अपकमिंग आईफोन सीरीज 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाले प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकती है। इस सीरीज से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो कंपनी अगले साल iPhone 17 Plus की जगह Slim या Air मॉडल मार्केट में उतारेगी।

यह भी पढ़ें - Poco के ये दो बजट फोन मचाएंगे 'गदर', भारत में लॉन्च को हैं तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक