1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. नए iPhone में बंपर Price Cut, एक झटके में 25 हजार रुपये घटी कीमत

नए iPhone में बंपर Price Cut, एक झटके में 25 हजार रुपये घटी कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 01, 2026 05:10 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 05:10 pm IST

एप्पल के नए लॉन्च हुए iPhone Air की कीमत में भारी कटौती की गई है। एप्पल का यह प्रीमियम आईफोन लॉन्च प्राइस से 25 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

iPhone Air price cut, flipkart- India TV Hindi
आईफोन एयर की कीमत धड़ाम Image Source : APPLE STORE

iPhone Air की कीमत में भारी कटौती की गई है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा आईफोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई बिग बचत सेल में एप्पल का यह आईफोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

iPhone Air में बड़ा प्राइस कट

एप्पल ने iPhone Air को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन फिलहाल 99,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 20,000 रुपये का बंपर प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा आईफोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह iPhone Air को 25,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 1 से 5 फरवरी के बीच आयोजित की जा रही है।

iPhone Air के फीचर्स

एप्पल का यह सबसे पतला आईफोन 6.5 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। एप्पल ने iPhone Air को eSIM ओनली हैंडसेट के तौर पर पेश किया है। इसके अलावा इसमें USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। 

यह आईफोन महज 5.6mm पतला है और इसमें 80% टाइटैनियम बॉडी का इसतेमाल किया गया है। इसमें 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाला A19 Pro Bionic चिपसेट दिया गया है, जो 6 कोर CPU, 6 कोर GPU और 16 कोर न्यूर इंजन पर काम करता है। इसमें सेकेंड जेनरेशन डायनैमिक कैचिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, यह एडवांस एप्पल इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें AI के लिए डेडिकेटेड N1 चिप यूज किया है।

इसके बैक में 48MP का कैमरा दिया गया है। इसमें सेंसर शिफ्ट ऑप्टिजल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसकी बैटरी की डिटेल रिवील नहीं की है। एप्पल का दावा है कि इस फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दिन भर चलती है। इसमें 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक कैपेसिटी दी गई है। इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - BSNL के लिए वित्त मंत्री ने खोली झोली, बजट में मिले हजारों करोड़, टेलीकॉम सेक्टर की भी हुई चांदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक