Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के लिए वित्त मंत्री ने खोली झोली, बजट में मिले हजारों करोड़, टेलीकॉम सेक्टर की भी हुई चांदी

BSNL के लिए वित्त मंत्री ने खोली झोली, बजट में मिले हजारों करोड़, टेलीकॉम सेक्टर की भी हुई चांदी

BSNL के लिए वित्त मंत्री ने इस बार बजट में पिटारा खोल दिया है। वित्त मंत्री ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 28,473 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। वहीं, टेलीकॉम सेक्टर का बजट भी बढ़ा है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Feb 01, 2026 04:44 pm IST, Updated : Feb 01, 2026 04:44 pm IST
BSNL, Budget 2026, Budget- India TV Hindi
Image Source : BSNL बीएसएनएल की बजट में चांदी

BSNL के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर से खजाना खोल दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए बजट में 28,473 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। वहीं, सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर के लिए भी हजारों करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। अपने नौवें बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री ने डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं।

टेलीकॉम सेक्टर की हुई चांदी

सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर के लिए 73,990 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि हमने टेलीकॉम सेक्टर के बजट को 53,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 73,990 करोड़ रुपये कर दिया है। टेलीकॉम सेक्टर के बजट में 40% का इजाफा किया गया है। टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्टर के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट के बजट को बढ़ाया गया है।

BSNL के लिए खुला पिटारा

केंद्रीय टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने PTI को बताया कि सरकार BSNL को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। बीएसएनएल के नेटवर्क कॉस्ट, नेटवर्क रोलआउट, इंटरनल रिक्वॉरमेंट जैसे प्रोजेक्ट के लिए बजट अलोकेट किए गए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर 90 रुपये से बढ़कर 99 रुपये हो गया है। इसमें लगभग 9% की बढ़त देखी गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर

BSNL ने पिछले साल ही पूरे देश में 4G सर्विस रोल आउट की है। इसके लिए टेलीकॉम कंपनी ने लगभग 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए हैं। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर अपने नेटवर्क को बेहतर करने के लिए और भी नए मोबाइल टावर लगाने जा रही है। साथ ही, 5G सर्विस भी रोल आउट करने वाली है। बजट में बीएसएनएल को 28,473 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसका इस्तेमाल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्टर, स्पेक्ट्रम कॉस्ट आदि के लिए किया जाएगा।

भारत संचार निगम का 4G/5G मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। BSNL टावर में लगने वाले इक्वीपमेंट्स को भारतीय कंपनियों ने डिजाइन किया है। इसके अलावा BSNL के नए मोबाइल टावर 5G रेडी हैं यानी इनका इस्तेमाल 5G सर्विस के लिए भी किया जा सकता है। पहले आई रिपोर्ट्स की मानें तो BSNL 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंक्या है 'Bharat VISTAAR'? वित्त मंत्री ने बजट में किया जिक्र, AI के जरिए दोगुनी होगी किसानों की आय

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement