1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या है 'Bharat VISTAAR'? वित्त मंत्री ने बजट में किया जिक्र, AI के जरिए दोगुनी होगी किसानों की आय

क्या है 'Bharat VISTAAR'? वित्त मंत्री ने बजट में किया जिक्र, AI के जरिए दोगुनी होगी किसानों की आय

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 01, 2026 03:19 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 03:19 pm IST

Budget 2026 भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'भारत विस्तार' AI का जिक्र किया है। इस टूल के जरिए किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं।

Bharat VISTAAR, Union Budget 2026- India TV Hindi
भारत विस्तार एआई प्रोग्राम Image Source : FREEPIK

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में भारत-विस्तार एआई टूल का जिक्र किया है। इस टूल की मदद से किसानों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। अपने नौवें बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी और एआई के इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। एग्रीकल्चर सेक्टर में भी एआई का बूस्ट मिलेगा, जो किसानों को एडवांस खेती के तरीकों के बारे में बताएगा। आइए, जानते हैं क्या है Bharat VISTAAR टूल, जिसका वित्त मंत्री ने जिक्र किया है...

क्या है Bharat VISTAAR AI?

केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए 'भारत विस्तार' की घोषणा की है। यह एक एआई बेस्ड पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसकी मदद से एग्रीकल्चर सेक्टर, खास तौर पर किसानों को फायदा होगा। सरकार एक एआई टूल तैयार करने की घोषणा की है, जिसमें बताया कि यह एक मल्टीलिंगुअल एआई टूल है, जो किसानों को अपनी भाषआ में फसल से संबंधित जानकारी देगा।

भारत VISTAAR (वर्चुअली इंडिग्रेटेड सिस्टम टू एक्सेस एग्रीकल्चरल रिसोर्स) एआई टूल के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। यह एआई टूल किसानों की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ खेती के दौरान बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा, ताकि नुकसान के जोखिम से बचा जा सके। यह एआई चैटबॉट किसानों को यूनिफाइड सिस्टम और टेस्टिंग की जानकारी देगा।

सरकार ने किसानों के लिए Krishi Saathi AI चैटबॉट भी लॉन्च किया है, जिसके जरिए किसान वॉइस चैटिंग कर सकते हैं। यह टूल किसानों को खेती संबंधित सवाल और समस्याओं को हल करने में मदद करता है। बेहतर जानकारी के लिए वीडियो सॉल्यूशन भी प्रदान किया जाता है।

भारत विस्तार एआई टूल में किसानों तक टेस्टिंग की जानकारी मिलेगी। सरकार पायलट टेस्टिंग करने जा रही है, जिसमें भविष्य में उगाई जाने वाली फसलों को लेकर किसान फैसला ले सकेंगे। ICAR के जरिए किसानों को फसल उगाने को लेकर रेकमेंडेशन दी जाएगी। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के लिए SHE-मार्ट्स की जानकारी दी है, जो महिलाओं को उद्दमों का मालिक बनने में मदद करेगा। यह लखपति दीदी की तर्ज पर शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Budget 2026: AI गवर्नेंस से लेकर टेक फेलोशिप तक, आईटी सेक्टर के लिए बजट में हुई कई बड़ी घोषणाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक