Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone SE 4 का नया रेंडर आया सामने, इस सस्ते आईफोन में बहुत कुछ होगा खास

iPhone SE 4 का नया रेंडर आया सामने, इस सस्ते आईफोन में बहुत कुछ होगा खास

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Oct 14, 2024 09:05 pm IST, Updated : Oct 14, 2024 09:11 pm IST

iPhone SE 4 का नया रेंडर सामने आया है, जिसमें एप्पल के इस सस्ते आईफोन का लुक रिवील हुआ है। अगले साल लॉन्च होने वाला यह फोन देखने में लोकप्रिय iPhone 7 की तरह हो सकता है। साथ ही, फोन के कई फीचर्स भी सामने आए हैं।

iPhone SE- India TV Hindi
Image Source : FILE iPhone SE

iPhone SE 4 (2025) का नया रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन रिवील हो गया है। इससे पहले भी एप्पल के सस्ते आईफोन से जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं, जिनमें फोन में कई बड़े बदलाव की बातें सामने आई हैं। अगले साल लॉन्च होने वाले इस सस्ते आईफोन के केस का रेंडर सामने आया है, जिसमें यह एप्पल के लोकप्रिय iPhone मॉडल की तरह दिख रहा है।

रेंडर में रिवील हुआ डिजाइन

टिप्स्टर सॉनी डिकसन (Sonny Dickson) ने iPhone SE (2025) के केस की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में डिकसन ने दावा किया है कि यह iPhone SE 4 है। शेयर किए गए पोस्ट में फोन का बैक पैनल दिखा है, जिसमें फोन के डिजाइन का पता चला है। देखने में यह कुछ साल पहले लॉन्च हुए iPhone 7 Plus की तरह लग रहा है।

इस आईफोन का बैक पैनल पूरी तरह से फ्लैट है और इसमें डुअल रियर कैमरा वाला कट आउट देखा जा सकता है, जो हॉरिजॉन्टली अलाइंड है। अब तक लॉन्च हुए सभी iPhone SE मॉडल में केवल एक ही कैमरा दिया गया है। ऐसे में अगले साल लॉन्च होने वाले इस सस्ते आईफोन में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

iPhone SE 4 के संभावित फीचर्स

iPhone SE 4 के संभावित फीचर्स की बात करें तो एप्पल के इस सस्ते आईफोन में 6.06 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस सीरीज का यह पहला मॉडल होगा, जिसमें 48MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा, जो स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। एप्पल का यह फोन लेटेस्ट A18 Bionic चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसके साथ 8GB LPDDR5 RAM का सपोर्ट मिलेगा। यह आईफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone SE 4 की संभावित कीमत

एप्पल का यह आईफोन 499 डॉलर यानी कि लगभग 42,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले iPhone SE (2022) मॉडल के शुरुआती 64GB वाले वेरिएंट की कीमत 429 डॉलर यानी लगभग 35,000 रुपये थी।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S23 FE की कीमत में भारी कटौती, नया मॉडल आते ही औंधे मुंह गिरे दाम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement