1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी खबर, M4 MacBook Air के साथ जल्द होगा पेश

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी खबर, M4 MacBook Air के साथ जल्द होगा पेश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 12, 2025 11:28 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 04:13 pm IST

iPhone SE 4 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल का यह अफोर्डेबल आईफोन अगले सप्ताह भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा M4 MacBook Air को भी लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone SE 4- India TV Hindi
आईफोन एसई 4 Image Source : FILE

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह अफोर्डेबल आईफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। इस आईफोन के साथ कंपनी M4 MacBook Air को भी पेश कर सकती है। हालांकि, एप्पल ने अपने इस सस्ते आईफोन की लॉन्च डेट फिलहाल रिवील नहीं की है। पहले ये खबर सामने आ रही थी कि iPhone SE 4 को मंगलवार 11 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी यह आईफोन लॉन्च नहीं हुआ है। इन दोनों डिवाइस के साथ एप्पल iPad 11 (2025) और Apple Vision Pro को भी पेश किया जा सकता है।

अगले सप्ताह हो सकता है लॉन्च

पिछले दिनों ब्लूमबर्ग द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि iPhone SE 4 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके 11 फरवरी को लॉन्च किए जाने की खबर आई थी। यह आईफोन अब अगले सप्ताह ग्लोबली पेश किया जा सकता है। नया iPhone SE 4 लेटेस्ट A18 Bionic चिपसेट, Apple Intelligence समेत कई दमदार फीचर्स और इंप्रूव्ड डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

पिछले दिनों iPhone SE 4 का फ्रेश रेंडर Evan Blass ने शेयर किया था। इसमें फोन के फ्रंट पैनल का डिजाइन रेगुलर iPhone 15 की तरह दिखाई देता है, जिसका मतलब है कि अफोर्डेबल आईफोन SE में भी डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले मिल सकता है। एप्पल ने डायनैमिक आईलैंड फीचर को iPhone 14 Pro सीरीज में दिया था। यह पहला SE मॉडल होगा, जिसमें नॉच वाला फीचर नहीं दिया जाएगा।

फीचर में बड़ा अपग्रेड

एप्पल अपने इस अपकमिंग आईफोन में होम बटन पहली बार हटा सकता है। इसके अलावा यूजर्स के एज-टू-एज डिस्प्ले और फेस आईडी का एक्सपीरियंस मिल सकता है। एप्पल आईफोन एसई 4 में यूजर्स को बेजललेस डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, नीचे दिए गए मोटे चिन वाले बेजल से भी छुटकारा मिल सकता है। iPhone SE 4 के बैक में सिंगल कैमरा मिल सकता है। इसमें कंपनी 48MP का प्राइमरी कैमरा देगी। अब तक लॉन्च हुए किसी भी SE मॉडल के मुकाबले यह सबसे तगड़ा कैमरा सेटअप होगा।

यह भी पढ़ें - WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए आया नया फीचर, शेयर कर पाएंगे Instagram प्रोफाइल, जानें कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक