1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO 15R की लॉन्च डेट कंफर्म, 7600mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन OnePlus 15R को देगा टक्कर

iQOO 15R की लॉन्च डेट कंफर्म, 7600mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन OnePlus 15R को देगा टक्कर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 27, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 08:07 am IST

iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को दस्तक देने वाला है। कंपनी के सीईओ ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन OnePlus 15R और Motorola Signature को कड़ी टक्कर देगा।

iQOO 15r- India TV Hindi
आईकू 15R की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। Image Source : IQOO INDIA

iQOO 15R की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। वीवो के इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने रिवील कर दी है। यह फोन भारत में 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला OnePlus 15R और Motorola Signature जैसे फोन से होगा। आईकू ने फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील किए हैं। इसमें 7600mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा यह क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

iQOO 15R की लॉन्च डेट

कंपनी के सीईओ निपुण मार्या ने आईकू 15R की लॉन्च डेट अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म की है। यह फोन फ्लैगशिप फीचर के साथ पेश किया जाएगा। इसमें पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए iQOO 15 जैसे ही फीचर्स दिए जाएंगे। फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है। ब्लूटूथ SIG साइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, यह 8GB रैम और Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ लॉन्च होगा।

iQOO 15R के फीचर्स

आईकू का यह फोन चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। इस फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सका है। फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 200MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईकू के इस फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO 15R में 7600mAh की दमदार बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से यह पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसकी कीमत 40,000 रुपये की प्राइस रेंज में हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Vivo X200T भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 512GB स्टोरेज समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक