1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO के 7000mAh बैटरी वाले फोन की औंधे मुंह गिरी कीमत, 10000 रुपये का बड़ा प्राइस कट

iQOO के 7000mAh बैटरी वाले फोन की औंधे मुंह गिरी कीमत, 10000 रुपये का बड़ा प्राइस कट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 18, 2026 03:47 pm IST,  Updated : May 18, 2026 03:47 pm IST

iQOO Neo 10 की कीमत में भारी कटौती की गई है। आईकू का यह फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ते में मिलेगा।

iQOO Neo 10, Amazon Sale- India TV Hindi
आईकू नियो 10 में बड़ा प्राइस कट Image Source : IQOO, AMAZON

iQOO के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल खत्म होने के बाद भी यह फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। आईकू का यह दमदार गेमिंग फोन चार कलर ऑप्शन- Asphalt Black, Alpine Wine, Inferno Red और Titanium Chrome कलर में आता है।

कीमत में भारी कटौती

Vivo के सब ब्रांड का यह फोन भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च हुआ है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है। इस तरह से फोन की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती हुई है। इसके अलावा 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है यानी फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक कम है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर किया जा रहा है।

iQOO Neo 10 के फीचर्स

iQOO के इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। यह फोन 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi 7 और ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। इसके अलावा फोन में NFC और USB Type C कनेक्टिविटी भी मिलेगी। फोन में डुअल सिम कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - BSNL का 365 दिन चलने वाला सबसे तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक