iQOO एक नए फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है, जिसमें 200MP कैमरा और 8000mAh की बैटरी मिलेगी। आईकू का यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के सब ब्रांड का यह फोन जल्द ही चीनी बाजार में एंट्री मार सकता है। आईकू अपने इस फोन को iQOO 15 सीरीज में लॉन्च कर सकता है।
iQOO का फ्लैगशिप फोन
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर आईकू के इस फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। इसे iQOO Neo 11 सीरीज के नाम से चीनी बाजार में पेश किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में इसे iQOO 15T के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो 2K रेजलूशन सपोर्ट करेगा।
आईकू के इस फोन में 7485mAh/8000mAh बैटरी मिल सकती है। यह फोन 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें IP68/IP69 रेटिंग दी जा सकती है, जिसकी वजह से यह पानी और धूल में खराब नहीं होगा। यह फोन 200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईकू का यह फोन अगले महीने यानी मई में लॉन्च किया जा सकता है।
मिलेगा MediaTek का चिपसेट?
iQOO के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। आईकू का यह फोन दमदार बैटरी के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज तक सपोर्ट करेगा। इस फोन को फ्लैगशिप गेमिंग फोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। इस फोन का सीधा मुकाबला OnePlus Ace 6 Ultra, Redmi K90 Max से हो सकता है।
iQOO 15T के बारे में पहले जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, आईकू के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। फोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। साथ ही, यह फोन 2K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वहीं, कंपनी iQOO 16 पर भी काम कर रही है, जिसे अगले साल की शुरुआत में ग्लोबली पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Airtel का दमदार WiFi प्लान, 300Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, साथ में फ्री TV और OTT