1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQoo z7 Pro 5G आज भारत में लॉन्च, जानिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स

iQoo z7 Pro 5G आज भारत में लॉन्च, जानिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 31, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 01:47 pm IST

भारत में आज लॉन्च iQoo z7 Pro 5G स्मार्टफोन का साइड व्यू दिख रहा है। फोन के दायीं ओर वॉल्यूम बटन्स और पावर बटन दी गई है। स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले और पंच होल कटआउट भी मिलेगा।

iQoo z7 Pro 5G आज भारत में लॉन्च, जानिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स- India TV Hindi
iQoo z7 Pro 5G आज भारत में लॉन्च, जानिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स Image Source : SOCIAL MEDIA

नए मोबाइल फोन की लॉन्चिंग पर यूजर्स की नजर हमेशा बनी रहती है। इसी बीच एक और शानदार फोन आज लॉन्च हो रहा है। यह स्मार्टफोन iQoo z7 Pro 5G है। आज 31 अगस्त को भारत में लॉन्च इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी जानकारी कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करके दी थी। इस स्मार्टफोन का साइड व्यू दिख रहा है। फोन के दायीं ओर वॉल्यूम बटन्स और पावर बटन दी गई है। स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले और पंच होल कटआउट भी मिलेगा। स्मार्टफोन में कुछ ऐसे ही फीचर्स हैं, जिन्हें जानने की उत्सुकता यूजर्स को रहेगी। फोन का AnTuTu स्कोर 700,000 है. ये स्कोर MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर का हो सकता है।

जानिए स्मार्टफोन में क्या है खास? 

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iQOO Z7 Pro 5G में 6.78-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट दो कॉन्फिग्रेशन- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा।

64 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा, जानें और क्या है खास?

iQOO ने शुक्रवार 11 अगस्त यानी आज बताया कि iQOO Z7 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की घोषणा की। इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। इसके रियर पर एंटी-ग्लेयर (एजी) ग्लास फिनिश के साथ आने की पुष्टि की गई है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल का ऑरा लाइट रियर कैमरा होगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। iQOO Z7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G प्रोसेसर होने की पुष्टि की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक