1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन

9,999 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 08, 2026 05:38 pm IST,  Updated : May 08, 2026 07:39 pm IST

चीनी कंपनी ने भारत में iPhone 17 Pro की तरह दिखने वाला फोन लॉन्च किया है। यह फोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है।

itel zeno 200- India TV Hindi
आईटेल जेनो 200 Image Source : ITEL

iPhone 17 Pro को लॉन्च हुए कुछ महीने ही हुए हैं और चीनी कंपनियां एप्पल के इस आईफोन के डिजाइन से इंस्पायर्ड फोन मार्केट में उतार रही हैं। Transsion Holdings के स्मार्टफोन ब्रांड itel ने आईफोन 17 प्रो जैसे लुक वाला सस्ता फोन itel Zeno 200 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, AI फीचर्स के साथ-साथ दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, इस फोन की खास बात ये है कि नो नेटवर्क में भी इससे कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

कितनी है कीमत?

चीनी ब्रांड का यह फोन 9,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 128GB में उतारा है। इसे तीन आकर्षक कलर Comet Orange, Meteor Titanium और Nighty Blue में खरीदा जा सकता है।

itel zeno 200
Image Source : ITELआईटेल जेनो 200

itel Zeno 200 के फीचर्स

आईटेल का यह सस्ता फोन 6.75 इंच के HD+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में DTS पावर्ड साउंट टेक्नोलॉजी और मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी मिलती है। यह फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में भी यह सेफ रहता है। इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया है। इसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की रैम को 8GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। साथ ही, स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

itel Zeno 200 फीचर्स
डिस्प्ले 6.75+ HD+ IPS
प्रोसेसर Unisoc T7250
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 5000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 15 Go

itel Zeno 200 के बैक में सिंगल 13MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 4G, IR Blaster, USB Type C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन AI फीचर्स से लैस है और बिना नेटवर्क के कॉलिंग की सुविधा इसमें मिलती है।

यह भी पढ़ें - Flipkart की नई सेल, iPhone 17 में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक