1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक चलने वाला तगड़ा प्लान, कम खर्चे में साल भर चलेगा सिम

Jio का 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक चलने वाला तगड़ा प्लान, कम खर्चे में साल भर चलेगा सिम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 01, 2026 07:38 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 07:44 am IST

Jio के 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। Jio के करोड़ों यूजर्स कम खर्चे में साल भर अपना सिम एक्टिव रख सकते हैं।

Jio 365 days validity cheapest recharge plan, Jio unlimited calling recharge plan- India TV Hindi
जियो रिचार्ज प्लान Image Source : PTI

Jio के पोर्टफोलियो में कई सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर, आप साल के पहले दिन अपना जियो नंबर रिचार्ज कराना चाहते हैं तो कंपनी का यह सस्ता एनुअल प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी आपको 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक की वैलिडिटी मिल जाएगी।

365 दिन वाला सस्ता प्लान

जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 3599 रुपये में आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसके अलावा कंपनी अपने इस प्रीपेड प्लान के साथ कई और बेनिफिट्स ऑफर करती है। जियो के इस लंबी वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनिलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में कुल 912.5GB डेटा का लाभ मिलेगा।

Jio 3599 Recharge Plan, jio 365 days recharge plan
Image Source : JIO WEBSITEजियो 365 दिनों वाला प्लान

कंपनी के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में कंपनी यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। अगर, आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो आपको फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का भी एक्सेस मिलता है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में Google Gemini Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसमें यूजर्स को 200GB कालउड स्टोज का लाभ मिलता है।

3999 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के पास जियो के पास एक और एनुअल रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो का यह प्रीपेड प्लान 3,999 रुपये की कीमत में आता है। इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा, 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। जियो का यह प्लान FanCode OTT ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें भी यूजर्स को जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड और गूगल जेमिनी प्रो का एक्सेस मिलता है।

यह भी पढ़ें - 

2026 में लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन्स कौन-कौन से हैं जो आपको जानने ही चाहिए, एक से बढ़कर एक हैं ऑप्शन

नए साल पर Oppo ला रहा 200MP के दो कैमरे वाला तगड़ा फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक