1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के 46 करोड़ यूजर्स के लिए 84 दिन वाला सबसे तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा

Jio के 46 करोड़ यूजर्स के लिए 84 दिन वाला सबसे तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 04, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 06:20 pm IST

Jio के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा तगड़ा प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा।

Jio 84 Days recharge plan, Jio 3GB Daily data plan- India TV Hindi
जियो का 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

Jio के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाला एक तगड़ा प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS समेत डेली 3GB डेटा का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो इस समय देश की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पास करीब 46 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5G सर्विस और कनेक्टिविटी के मामले में भी जियो ने सबको पीछे छोड़ दिया है। डाउनलोडिंग स्पीड हो या फिर 5G नेटवर्क कवरेज, जियो का रैंक अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले बेहतर रहा है। अगर, आप भी जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Jio का 84 दिन वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 1,199 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा समेत 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। कंपनी अपने हर प्लान की तरह इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे लाभ देता है। यही नहीं, यूजर्स को इसमें Jio TV और Jio AI Cloud का भी एक्सेस मिलता है। रिलायंस जियो का यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो डेली डेटा की खपत करते हैं।

Jio 84 Days recharge plan, Jio 3GB Daily data plan
Image Source : FILEजियो का 84 दिन वाला सबसे तगड़ा प्लान

Jio के पास 3GB डेली डेटा वाला एक और प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के अलावा फ्री OTT का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 1,799 रुपये की कीमत में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा के साथ 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। जियो अपने इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कंप्लिमेंट्री ऐप्स के साथ-साथ फ्री में Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। इसमें यूजर्स को तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का एक्सेस मिलेगा।

यह भी पढ़ें - ChatGPT के Ghibli ट्रेंड से पर्यावरण को खतरा, एक इमेज बनाने में खर्च होती है कई LED बल्ब के बराबर बिजली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक