1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio Air Fiber हुआ लॉन्च, इन 8 शहरों से हुई शुरुआत, बेसिक प्लान में 30mbps की स्पीड के साथ मिलेंगे 550 चैनल

Jio Air Fiber हुआ लॉन्च, इन 8 शहरों से हुई शुरुआत, बेसिक प्लान में 30mbps की स्पीड के साथ मिलेंगे 550 चैनल

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 19, 2023 07:44 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 07:57 pm IST

जियो ने Jio Air Fiber को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल अभी कंपनी ने जियो एयर फाइबर की सुविधा 8 शहरों में दी हैं। कंपनी बाद में धीरे धीरे दूसरे शहरों में इसकी सर्विस को पहुंचाएगी। जियो एयर फाइबर को लॉन्च करने के साथ ही आज से इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन जियो एयर फाइबर को बुक कर सकते हैं।

Jio AirFiber Launch, Jio AirFiber Launch News, Reliance Jio, Jio Air Fiber, Reliance Industries Limi- India TV Hindi
जियो ने जियो एयर फाइबर को लॉन्च करने के साथ ही इसके लिए दो बेसिक प्लान भी लॉन्च किए हैं। Image Source : फाइल फोटो

Jio launched Jio Air Fiber रिलायंस जियो ने लंबे इंतजार के बाद जियो एयर फाइबर को लॉन्च कर दिया है। जियो एयर फाइबर जियो की ऐसी सर्विस है जिसमें यूजर्स को बिना तार कनेक्शन के हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर को 18 सितंबर को लॉन्च करने का ऐलान रिलायंस की 46वीं AGM मीटिंग के दौरान की थी। जियो ने फिलहाल अभी जियो एयर फाइबर को देश के 8 शहरो में ही लॉन्च किया है। कंपनी की मानें तो बहुत जल्द दूसरे शहरों में भी इसकी सर्विस पहुंचाई जाएगी। 

इन शहरों में शुरू हुई जियो एयर फाइबर की सर्विस

आपको बता दें कि जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड टू एंड सर्विस है जो कि एंटरटेनमेंट, हाईस्पीड ब्रॉडबैंड और स्मार्ट होम जैसी स्मार्ट सर्विस देगा। जियो ने अपने एयर फाइबर की शुरुआत फिलहाल अभी अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता,मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और पुणे से की है।

Jio Air Fiber में मिलेंगे 550 से ज्यादा डिजिटल चैनल

जियो एयर फाइबर को लॉन्च करने के साथ ही जियो ने इसके लिए दो प्लान्स भी लॉन्च किए हैं। पहला प्लान का नाम एयर फाइबर होगा जबकि  दूसरे प्लान का नाम एयर फाइबर मैक्स होगा। इन दोनों प्लान्स में जियो यूजर्स को 550 से ज्यादा डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप्लिकेशन दिए जाएंगे। 

Jio Air Fiber की ऐसे होगी बुकिंग

जियो ने आज से ही जियो एयर फाइबर की बुकिंग भी शुरू कर दी है। अगर आप इसका कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। जियो एयर फाइबर को बुक करने के लिए आप 60008-60008 डायल करके या फिर सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन वॉट्सऐप के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप Jio.com या फिर अपने नजदीकी Jio स्टोर में जाकर कनेक्शन ले सकते हैं। 

ग्राहकों को देना पड़ेगा इंस्टालेशन चार्ज

आपको बता दें कि जियो एयर फाइबर का कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को कुछ इंस्टालेशन चार्ज देना होगा। कंपनी ने इसके लिए 1000 रुपये का अमाउंट निर्धारित किया है। हालांकि एक राहत की खबर है कि यह इंस्टालेशन चार्ज बाद में बिल एडजस्ट कर दिया जाएगा। कनेक्शन के साथ ग्राहकों को लेटेस्ट वाई-फाई राउटर, टीवी के लिए 4K सेट टॉप बॉक्स और वॉयस एक्टिव रिमोट भी दिया जाएगा। जियो एयर फाइबर के सभी प्लान्स को कंपनी ने 6 महीने और 12 महीने के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। अगर आप 12 महीने का कनेक्शन लेते हैं तो आपको इंस्टालेशन चार्ज भी नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें- iPhone 15 लेने से पहले जान लें इसकी रिपेयरिंग का खर्चा, टूटने पर देने पड़ेंगे इतने रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक